नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा कर रहे है। पीएम मोदी ने आगे कहा जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है। इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है।
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह चुनौतीपूर्ण समय है। मैं आज ‘मन की बात’ के माध्यम से सभी देशवासियों से फिर यह आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें स्वार्थ भरी राजनीति का कोई स्थान नहीं है। ऐसे में जो भी लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं।
पीएम ने कहा “मैं सभी देशवासियों से अपील भी करूंगा कि वो जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं। सरकार की तरफ से जो आपको निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं। मुझे हर बार की तरह इस बार भी विश्वास है कि जैसे हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है | हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं। मैं खाड़ी देश का बहुत आभारी हूँ, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहाँ पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की
- बस्तर के ‘क्रीड़ा तीर्थ’ में प्रतिभा का महाकुंभ: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 संपन्न
- रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के साथ ही कोर्ट परिसर में तेज हुई सियासी हलचल
- छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम दबदबा: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में महिला फुटबॉल का खिताब जीता
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: अंबिकापुर में मल्लखंभ की गूंज, 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.14 करोड़ की अफीम डोडा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: बीजापुर के पालनार में ‘नियद नेल्लानार’ बनी उम्मीद की किरण, मिल रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
- ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न


