खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के भंवरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ीपार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के एक तालाब किनारे इमली के पेड़ पर एक प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रिया नाग (20 वर्ष), निवासी सलीया भिलाईगढ़ और सूरज सेन (28 वर्ष), निवासी मुड़ीपार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे बीते 2-3 दिनों से अपने घर से लापता थे।
प्रारंभिक जानकारी में यह बात निकलकर सामने आ रही है कि दोनों के रिश्तों को लेकर परिवार में नाराजगी और विरोध था। माना जा रहा है कि इसी सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटनास्थल पर युवक और युवती के शव दुपट्टे और गमछे के सहारे पेड़ से लटके मिले।
भंवरपुर पुलिस को आज सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों के माध्यम से घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन


