Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के एवज में वसूली करने वाले छह आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़े तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। इस मामले में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, बीजेपी सरकार का यही जीरो टॉलरेंस है। CBI स्वतंत्रत एजेंसी है। जहां गड़बड़ी होती है वहां CBI कार्रवाई करती है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत सिराकोंटा-दंपाया के मध्य स्थित जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से आज बुधवार काे एक ग्रामीण विशाल गोटे उम्र 32 वर्ष निवासी पेगड़ापल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसके पैर के चिथड़े उड़ गए हैं, जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार जारी है। ग्रामीणाें ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली पजानकारी के अनुसार ग्राम पेगड़ापल्ली निवासी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रीता के बिजली बिल में कमी आई है। दुर्ग जिले के ग्राम धनोरा में रहने वाली रीता बनाफर हमेशा से पर्यावरण के प्रति जागरूक रही हैं। उन्हें प्रकृति से गहरा लगाव है और वे अपने स्तर पर इसे संरक्षित करने के लिए प्रयासरत रहती हैं। रीता का कहना है कि हर व्यक्ति को ऊर्जा के स्वच्छ स्रोतों का उपयोग कर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। वह लंबे समय से अपने घर के लिए सौर ऊर्जा समाधान की तलाश में थीं, लेकिन शुरुआती लागत उनके लिए एक चुनौती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 345.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 69.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 155.1 मि.मी., सूरजपुर में 220.5 मि.मी., जशपुर में 324.2 मि.मी., कोरिया में 235.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 146.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…
घर हुए रोशन, बिजली बिल से मिली निजात – हितग्राही परमानंद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब बिजली बिल में कमी आ रही है वहीं दूसरी ओर अब लोगों को 24 घंटे निर्बाध रूप बिजली की आपूर्ति हो रही है। महासमुंद जिले के रमनटोला निवासी परमानंद साहू जो कि एक ठेकेदार एवं सप्लायर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर पैनल सिस्टम आज से तीन माह पूर्व स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम स्थापित किए जाने के बाद बारहों महीने बिजली की आपूर्ति होगी। आंधी-तूफान या…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। राजेश सोनवानी, दिलीप पात्रे और रितेश श्रीवास पर आरोप है कि उन्होंने अपात्र लोगों के बैंक खातों का उपयोग करते हुए 6.70 लाख रुपये का गबन किया। विकास विस्तार अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया है, जिसके तहत भारत सरकार के प्रावधानों की तर्ज पर अब राज्य के शासकीय सेवकों को शेयर (Shares), प्रतिभूतियों (Securities), डिबेंचर्स (Debentures) और म्युचुअल फंड्स (Mutual Funds) में निवेश की अनुमति दी गई है। यह संशोधन नियम 19 में नया उप-खण्ड जोड़ते हुए लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। हालांकि, अधिसूचना में यह स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि इंट्रा-डे ट्रेडिंग, बीटीएसटी (BTST), फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) तथा क्रिप्टोकरेंसी जैसे प्रकृति के निवेश गतिविधियों पर रोक…
खबर वर्ल्ड न्यूज–रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद गणेश सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा –“आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां शारदा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।” गणेश सिंह, जिनका जन्म 2 जुलाई 1962 को हुआ था, वर्तमान में मध्य प्रदेश के सतना लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और 2004 से लगातार लोकसभा के सदस्य निर्वाचित होते आ रहे हैं। वे 16वीं लोकसभा में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के एवज में वसूली करने वाले छह आरोपियों को सीबीआई ने आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार किए गए इन छह आरोपियों में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़े तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। बता दें कि सीबीआई ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के कुल 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में 3 डॉक्टरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेजों में मान्यता दिलाने के एवज में मोटी वसूली करने के मामले में की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्कूल के महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। ये गंदा काम कोई और नहीं बल्कि स्कूल का संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू करता था, अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये पूरा मामला रायपुर जिले के तिल्दा के समीपस्थ ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल का है। तिल्दा इंस्पेक्टर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि स्कूल के महिला वॉशरूम में एक चालू हालत में वीडियो रिकॉर्डिंग करता मोबाइल फोन मिला है। शिक्षिकाओं ने तिल्दा-नेवरा थाने पहुंचकर प्रधानपाठक पर…

