खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के एवज में वसूली करने वाले छह आरोपियों को सीबीआई ने आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार किए गए इन छह आरोपियों में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़े तीन डॉक्टर भी शामिल हैं।
बता दें कि सीबीआई ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के कुल 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में 3 डॉक्टरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेजों में मान्यता दिलाने के एवज में मोटी वसूली करने के मामले में की गई है।
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) के पदाधिकारियों, निरीक्षण कर रहे डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के विरुद्ध सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डॉ. अशोक डी. शेल्के, डॉ. मंजप्पा और चित्रा मदनहल्ली समेत 6 लोग शामिल हैं।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


