Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
- उप मुख्यमंत्री शर्मा, वन मंत्री कश्यप एवं सांसद पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
Author: Khabar World
यहाँ 167.37 लाख रुपये की लागत से मिलेगी नगरवासियों को सुविधाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-सरायपाली। आज नगर पालिका परिषद सरायपाली के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर क्षेत्र में कुल 13 विकास कार्यों का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन कर नगरवासियों को 167.37 लाख रुपये की सौगात दी। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, बसना विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येत राम साहू, नगर…
छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – यह हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का क्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर विकास मरकाम, नवीन मार्कण्डेय, अमित चिमनानी, श्रीमती हर्षिता पांडे, अमित साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ न केवल जन संवाद का एक सशक्त माध्यम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मकान में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने मकान में दबिश दी। मौके से आकाश साहू, उसकी महिला मित्र और एक महिला को पकड़ा गया। दरअसल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती एवं एण्टी क्राईम एण्ड…
5 माह पुराना वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेश आश्रम की नाबालिग से यौन शोषण के मामले में दूसरे आरोपी राजवीर यादव की गिरफ्तारी हो गई है। इस केस में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज है। आश्रम संचालक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि अबतक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर है। बता दें कि जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम पिछले 5 साल से संचालित किया जा रहा है। आश्रम के शिष्य पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में रोज किसी न किसी जगह से धर्मांतरण की आ रही खबरों के बीच साय सरकार धर्मांतरण पर नया कानून लाने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शदाणी दरबार में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन में नए कानून का ड्राफ्ट तैयार होने की जानकारी देते हुए बताया कि इसे विधानसभा के अगले सत्र में पटल पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिवेशन में कहा कि राज्य में कोई भी गाय सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए और इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में सवा 100 पंजीकृत गौशालाएं हैं,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से आज 27 जुलाई सवेरे 8 बजे की स्थिति में 592.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 928.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 302.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में 433.4 मि.मी., सूरजपुर में 748.0 मि.मी., जशपुर में 693.1 मि.मी., कोरिया में 679.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 641.4…
12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या का खुलासा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बच्ची की निर्मम हत्या के बाद कई महीनों से फरार आरोपी सोहन राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की। आोरपी को शनिचरी बाजार से दबोचा गया। यह पूरा मामला संबलपुर चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का है। जहां आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। जानकारी के मुताबिक, सोनपुरी गांव में 16 फरवरी को 12 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। शिकायत में बच्ची…
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद- पाटन। आज ग्राम अमेरी के पर्यावरण मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति के सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं एव ग्रामवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता के साथ माह के अंतिम रविवार को की जाने वाली संवाद “मन की बात” कार्यक्रम की 124वीं कड़ी को सामूहिक रूप से श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस कड़ी के माध्यम से उन बारह मराठा किलो की महानता का उल्लेख किया जीने यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइटस के रूप में मान्यता दी है, उन्होंने खेल, विज्ञान औऱ संस्कृति सहित कई रोचक विषयों पर अपनी…
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ का किया दौरा माध्यमिक विद्यालयों, अटल डिजिटल सेवा केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज आदिवासी बाहुल्य मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों का डिजिटल रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर समुदायों में रूपांतरण भारत की जमीनी प्रगति का सजीव प्रमाण है।” केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने स्मार्ट कक्षा एवं डिजिटल शिक्षण उपकरणों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड पर छत्तीसगढ़ को गर्व का क्षण मिला। प्रधानमंत्री ने इस कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुरस्कृत बिल्हा जिले का विशेष रूप से उल्लेख किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी खुशी जताई और कहा – “आज प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 124वां एपिसोड था… यह बहुत सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुरस्कृत हमारे बिल्हा जिले का ज़िक्र किया। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है।…

