खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से आज 27 जुलाई सवेरे 8 बजे की स्थिति में 592.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 928.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 302.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में 433.4 मि.मी., सूरजपुर में 748.0 मि.मी., जशपुर में 693.1 मि.मी., कोरिया में 679.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 641.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 546.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 536.3 मि.मी., गरियाबंद में 449.5 मि.मी., महासमुंद में 509.7 मि.मी. और धमतरी में 460.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 645.2 मि.मी., मुंगेली में 638.4 मि.मी., रायगढ़ मंे 756.9 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 567.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 830.5 मि.मी., सक्ती में 704.7 मि.मी., कोरबा में 659.6 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 615.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 483.4 मि.मी., कबीरधाम में 439.1 मि.मी., राजनांदगांव में 524.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 717.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 436.4 मि.मी., बालोद में 555.1 मि.मी. और बस्तर जिले में 687.5मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 412.7 मि.मी., कांकेर में 560.5 मि.मी., नारायणपुर में 533.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 621.3 मि.मी., सुकमा में 472.4 मि.मी. और बीजापुर में 751.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


