खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड पर छत्तीसगढ़ को गर्व का क्षण मिला। प्रधानमंत्री ने इस कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुरस्कृत बिल्हा जिले का विशेष रूप से उल्लेख किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी खुशी जताई और कहा –
“आज प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 124वां एपिसोड था… यह बहुत सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुरस्कृत हमारे बिल्हा जिले का ज़िक्र किया। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। हमारे कई शहरों को भी राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया है।”
मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ की जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक टीमों की सामूहिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच पर बिल्हा का नाम लेना न केवल प्रदेश की पहचान को बल देता है, बल्कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए लोगों को और प्रेरित करता है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के कई शहरों और निकायों को स्वच्छता और जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। अब प्रधानमंत्री द्वारा इस योगदान की सराहना से प्रदेश में गर्व और उत्साह की लहर देखी जा रही है।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


