
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद- पाटन। आज ग्राम अमेरी के पर्यावरण मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति के सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं एव ग्रामवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता के साथ माह के अंतिम रविवार को की जाने वाली संवाद “मन की बात” कार्यक्रम की 124वीं कड़ी को सामूहिक रूप से श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस कड़ी के माध्यम से उन बारह मराठा किलो की महानता का उल्लेख किया जीने यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइटस के रूप में मान्यता दी है, उन्होंने खेल, विज्ञान औऱ संस्कृति सहित कई रोचक विषयों पर अपनी विचार साझा किये,अगस्त को क्रांति का महीना बताते हुए अगस्त में हुई कई महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण औऱ स्वच्छता जैसे मुद्दों परभी बात की, बदलते भारत, नवाचार, और सामाजिक सरोकारों पर प्रेरणादायक संवाद प्रस्तुत किए, जो हम सभी कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात कर, हम सब मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में आगे बढें। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत 11 पीपल एव 3 बरगद के पौधे का पौधरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की पूर्व अध्यक्ष एव विधानसभा पाटन के मन की बात कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमति हर्षा चंद्राकर, उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, रवि चंद्राकर, मनीष कोशले, महंत द्वारिका दास, प्रीतम सिंह ठाकुर, अर्जून सिंगौर, आनंदी साहू, चंद्रपाल गेन्द्रे, सुनेत यादव महेंद्र देशमुख, विनोद सिंग, रामाधीन साहू, अनिल कोसले, भानुप्रताप कोसले, ओमकार ठाकुर, जामवंत यादव, जय प्रकाश बघेल, घनश्याम साहू, खेलन साहू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित रहे।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


