Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना ने प्रदेश के आम नागरिकों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर खुद बिजली पैदा करने की सुविधा दी है, जिससे न केवल पर्यावरण को फायदा हो रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से लाभ पहुंच रहा है। घरों में रूफटॉप सोलन सिस्टम लगाए जाने से बिजली बिल शुन्य हो रहा है, इससे उपभोक्ता बिजली के लिए आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। सरकार से मिल रही है सब्सिडी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शांत और खूबसूरत गांव धमधा में सूरज तप रहा था और दोपहर के समय हर कोई अपने घरों में आराम कर रहा था, लेकिन 40 वर्षीय पार्वती मिझी और उनके पति काम में लगे हुए थे। पार्वती ने अपने सिर को दुपट्टे से ढका, अपनी कमीज को साड़ी के ऊपर से नीचे किया और काम जारी रखा। काम के बीच उन्होंने एक पल अपनी पांच बेटियों के बारे में सोचने के लिए निकाला। वे अच्छी लड़कियां हैं, उन्होंने सोचा, मुझे यकीन है कि वे अपना स्कूल का काम पूरा कर रही होंगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी को फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया और बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से लगातार पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। बीते दिनों की गई एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ‘द केरला स्टोरी’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलवाद के खात्मे को केंद्र में रखकर एक नई फिल्म बनाने की घोषणा की है । जगदलपुर में बस्तर शांति समिति द्वारा आयोजित ‘बीजिंग से बस्तर तक’ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सुदीप्तो सेन ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से नक्सलवाद का दंश झेल रहा बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की कगार पर है । इस बदलाव को पर्दे पर उतारने के लिए वे जल्द ही एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर हर साल की तरह इस साल भी कार्टून वाॅच पत्रिका ने छ।ग. पर्यावरण संरक्षण मण्डल के सहयोग से अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्टून वाॅच पत्रिका के सम्पादक त्रयम्बक शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह प्रतियोगिता देश में अब तक सबसे ज्यादा वर्ष से चलने वाली कार्टून प्रतियोगिता बन चुकी है। हर साल यह प्रतियोगिता यूएनईपी द्वारा घोषित थीम पर ही आयोजित की जाती है। इस वर्ष यूएनईपी की थीम “एंड प्लास्टिक पाल्यूशन” है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का इंतजार देश भर के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम दो वर्ष सेवा अनिवार्य है, गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के अपर परिवहन आयुक्त टी. रवि शंकर के द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना-आदेश के अनुसार वर्ष 2019 से पहले के सभी वाहनों के नंबर प्लेट बदलने का फरमान जारी कर आरटीओ एवं पुलिस के डंडे के जोर पर बस्तर संभाग के एक जिले के डेढ़ लाख वाहनों से जबरन लगभग 9 करोड रुपए से अधिक की उगाही का खुला खेल शुरू हो गया है, इसके अलावे बस्तर संभाग के 6 जिले । प्रश्न यह उठता है कि जब वर्ष 2019 से पहले के सभी वहां अपने वाहन नंबर के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर इसका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। ओडगी थाना क्षेत्र के लांजीत गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में शरारती तत्वों ने चप्पल और लकड़ी डालकर आग लगा दी। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं घटना की सूचना मिलते हो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मंदिर लांजीत-कुप्पा मार्ग पर स्थित है और इसे गांववाले ‘घटोरिया बाबा मंदिर’ के नाम से जानते हैं। यह मंदिर स्थानीय आस्था का…
*45 सौ से अधिक अतिशेष शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना* रायपुर l राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार राज्य के 16 जिलों के अतिशेष 4456 सहायक शिक्षकों, प्रधान पाठकों और व्याख़्याताओं की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब तक 4456 से अधिक शिक्षकों को नवीन पदस्थापना जारी कर दी गयी है। कोरबा, सुकमा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर, सक्ति, जशपुर, कोरबा, मुंगेली,खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, दुर्ग, राजनादगांव, बालोद, बीजापुर और सूरजपुर में काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। अतिशेष शिक्षकों का वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग की गई। शेष जिलों में काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है। काउंसिलिंग प्रक्रिया में शिक्षकों द्वारा रिक्त स्थानों में…
*आज जांजगीर-चांपा की कवियत्री लेखिका, डॉ कुमुदिनी द्विवेदी एवं शिक्षक साहित्यकार मंच संचालक डॉ रविंद्र द्विवेदी को मिलेगा सम्मान।* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बिलासपुर l पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति बिलासपुर द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 4 जून एवं 5 जून को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन ई. राघवेन्द्र राव सभा भवन, बिलासपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में पर्यावरण संरक्षण, साहित्य एवं कला को समर्पित विभिन्न गतिविधियाँ संपन्न होंगी। दिनांक 4 जून को सुबह 11 बजे से राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके पश्चात दोपहर 3 बजे से…

