खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। ओडगी थाना क्षेत्र के लांजीत गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में शरारती तत्वों ने चप्पल और लकड़ी डालकर आग लगा दी। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं घटना की सूचना मिलते हो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
यह घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मंदिर लांजीत-कुप्पा मार्ग पर स्थित है और इसे गांववाले ‘घटोरिया बाबा मंदिर’ के नाम से जानते हैं। यह मंदिर स्थानीय आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां गांव में प्रवेश करने से पहले, खासकर शादी या किसी धार्मिक कार्यक्रम से लौटने के बाद, पूजा करना परंपरा मानी जाती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब दोपहर को कुछ ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। मंदिर के भीतर चप्पलों और लकड़ियों को जलाया गया था। मंदिर में आग लगाने की हरकत किसने की है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। इस घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, ओडगी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending
- धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
- रायगढ़ के वार्ड 34 में RCC नाली निर्माण का शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
- महाराष्ट्र के ठाणे में 21 नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, आश्रमशाला का कर्मचारी गिरफ्तार
- रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर की प्रतिमाएं खंडित, इलाके में आक्रोश; बजरंग दल ने की FIR की मांग
- रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका
- बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; 5 स्वस्थ, 2 का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ


