खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर हर साल की तरह इस साल भी कार्टून वाॅच पत्रिका ने छ।ग. पर्यावरण संरक्षण मण्डल के सहयोग से अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्टून वाॅच पत्रिका के सम्पादक त्रयम्बक शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह प्रतियोगिता देश में अब तक सबसे ज्यादा वर्ष से चलने वाली कार्टून प्रतियोगिता बन चुकी है। हर साल यह प्रतियोगिता यूएनईपी द्वारा घोषित थीम पर ही आयोजित की जाती है। इस वर्ष यूएनईपी की थीम “एंड प्लास्टिक पाल्यूशन” है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का इंतजार देश भर के कार्टूनिस्टों को होता है और इसमें सभी उम्र के लोग सहर्ष हिस्सा लेते हैं। इस साल सबसे ज्यादा कार्टून प्लास्टिक को रावण के रूप में दिखाने वाले आये, उसके बाद पृथ्वी को प्लास्टिक से बचाने वाले कार्टून और समुद्र मंथन वाले कार्टून भी अलग अलग कार्टूनिस्टों ने बनाये। इसके अलावा अनेक लोगों ने प्लास्टिक को युद्ध से जोड़ा और कुछ ने समुद्र की मछलियों से जो प्लास्टिक के कचरे से परेशान हैं।
पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये गये। दस हजारू रूपये का प्रथम पुरस्कार हैदराबाद के कृष्ण कुमार वल्लूरी एवं बैंगलोर के रघुपति श्रृंगेरी के बीच बांटा गया, सात हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार विजयवाड़ा के एन धीरजा और बैंगलोर के नागनाथ के बीच और पांच हजार का तीसरा पुरस्कार आंध्र प्रदेश के वी चंद्रशेखर और हैदराबाद के गोपाल कृष्णा के बीच विभाजित किया गया। हजार हजार रूपये के बीस पुरस्कार जीतने वाले इस प्रकार रहे- रायपुर से भव्या शर्मा एवं नमिता रैदास, भिलाई से वीरेन्द्र ओगले, वाराणासी से शिवम सेठ, उडुपी से जीवन शेट्टी, उड़िसा से देवाशीष, हैदराबाद से मृत्युंजय एवं वर्चस्वी, चेन्नई से दिव्या, कर्नाटक से नन्जुंदा स्वामी, कृष्णा सातापुर, बद्री पुरोहित और शैलेष उजरे, जम्मू से मनोज चोपड़ा एवं बंटी कार्टूनिस्ट, पुणे से गोपी भोसले, कन्याकुमारी से जगन, विशाखापटनम से वंदना श्रीनिवास, कोलकाता से कल्लोल मजूमदार और मुंबई से नितिन बंगाले।
श्री शर्मा ने बताया कि 5 जून को चयनित कार्टूनों की प्रदर्शनी रायपुर सिविल लाइन्स काॅफी हाउस में दिनभर चलेगी। सभी प्रतिभागियों को आॅन लाईन पुरस्कार राशि भेजी जायेगी और चयनित कार्टूनों के साथ कार्टून वाॅच का विशेष अंक भी प्रकाशित किया जायेगा।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त



