खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। आजकल आपने देखा होगा कि रिश्तो में मनमुटाव करवाने वाला रिश्ते तोड़ने वाला एक शकुनी होता है जो सारी बातों को चोरी छिपे घर में रिकॉर्ड कर लेते हैं और उस जानकारी को अपने फायदे के लिए उपयोग करता है। अपने ही घर परिवार को बरबाद करने में लग जाता है। परिवार को मुसीबत में डाल देता है। और अपने स्वार्थ के लिए रिश्तो को एक दूसरे के प्रति भड़का कर तोड़ने का प्रयास करता है। टूट भी जाति है अपने घर में कलह की स्थिति उत्पन्न करा देता है। जिसे स्वयं के परिवार का ही नुकसान का कारण बनते हैं। उनको होस तब आता है जब किसी का स्वार्थ पूरा होने के बाद उन्हें दूध में मक्खी के सामान निकाल फेंकते हैं, और लताड़तें हैं। तब अपने गलती का एहसास होता है। तब तक बहुत देर हो जाया रहती है।

इस तरह से आज के समय में अनेक घर, लोगों के साथ ऐसा ही हो रहा है। जो क्राइम करने में विवश हो जाते हैं। इस तरह के कार्य करने वाले सबसे ज्यादा अपने ही लोग होते हैं जिनके बीच में काफी नजदीकियां होती है। जिसको अपना समझते हैं। कोई व्यक्ति अपने साथ वाले जैसे अपने पत्नी बेटे - बिटिया और अन्य रिश्तेदार के में जो भी बात हंसी मजाक में करते हैं। उसको रिकॉर्ड करके अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी दूसरे को दे देते हैं। ताकि उसका काम आसानी से बन जाए। अपनों का रिश्ता तोड़वा कर किसी पराए घर में जोड़ लेते हैं। ऐसे ही मामला कई घरों में देखने को मिलता है।

आज व्यक्ति अपने रिश्तों की मर्यादा को तोड़कर अपने स्वार्थ सिद्ध करने में लगा हुआ है। अपनी हवस और स्वार्थ के लिए गिरी से गिरी हरकत करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसा मामला आजकल बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है। जो क्राइम का रूप लेते हैं।पति पत्नी बेटा- बेटियों या अन्य रिश्तेदार अपने घर का ही विश्वास ना करें तो इस दुनिया में किसका विश्वास करें। जो चोरी छिपे हर बातों को घर में कैमरा के अंदर रिकॉर्ड कर लेते हैं। आज के समय में बाहरी लोगों से उतना खतरा नहीं है जितना अपने घर के या अपने नजदीकी लोगों से है जिन्हें हम अपनी सभी बातों को बताते हैं। सावधान रहें अपने घरों को इस शकुनी से बचा के रखें अन्यथा महाभारत छिड़ने में कोई देरी नहीं होगी।अपने बीबी बच्चों ध्यान रखें।