+33
°
C
High:+35
Low:+21
Fri
Sat
Sun
Mon
Tue
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 100 किलो अवैध गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। ए.सी.सी.यू. और कोनी पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। आरोपी सौरभ यादव, सचिन यादव और विष्णु सिंह, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, उड़ीसा से गांजा लाकर सुल्तानपुर ले जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर मोपका बाईपास के पास नेशनल हाईवे-130
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने सात वर्षों से फरार PACL चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों गुरमित सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य पर पूरे भारत में अलग-अलग स्थानों पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।
आपको बता दें कि PACL कंपनी ने देशभर के निवेशकों से 70,000 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया था, लेकिन रकम लौटाए बिना ही कंपनी के अधिकारी फरार हो गए थे। वर्ष 2018 में रतनपुर थाने में अनिल
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। 24 मार्च विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया ने टीबी होने के कारण, लक्षण, उपचार, सावधानियां एवं रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामों के
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर आराध्या राहुल कुमार ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। आज
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज जिले के दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक मामलों को लेकर लगभग 150 आवेदन दिया। कलेक्टर ने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ आवेदनों का फोटो खींचकर