Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सैकड़ों किसानों को मिली राहत; खाद-बीज वितरण फिर शुरू

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ

    June 22, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में स्वर्गीय अजय देवांगन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, समाजजन हुए भावुक

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सैकड़ों किसानों को मिली राहत; खाद-बीज वितरण फिर शुरू
    • मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ
    • दशगात्र कार्यक्रम में स्वर्गीय अजय देवांगन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, समाजजन हुए भावुक
    • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश
    • निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर.
    • आवास मेला-2025 के विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन, विजेताओं की हुई घोषणा
    • सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न, औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आवास मेला-2025 के विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन, विजेताओं की हुई घोषणा
    रायपुर

    आवास मेला-2025 के विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन, विजेताओं की हुई घोषणा

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 22, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पूजा बरेठ ने जीती मारुति स्विफ्ट कार*

    *25 जून को आयोजित होगा उपहार वितरण समारोह*

    KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 तथा 31 दिसम्बर 2025 तक मंडल की विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में पंजीयन कर भवन आबंटन प्राप्त करने वाले पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष लक्की ड्रॉ का आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

    लक्की ड्रॉ कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव तथा आयुक्त श्री अवनीश शरण की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई, जिसका अवलोकन उपस्थित हितग्राहियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया।

    विशेष लक्की ड्रॉ के अंतर्गत मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, होंडा एक्टिवा स्कूटी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, एलईडी टेलीविजन सहित अनेक आकर्षक उपहारों के लिए विजेताओं का चयन किया गया।

    ड्रॉ में बम्पर पुरस्कार मारुति स्विफ्ट कार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पूजा बरेठ ने जीती। उन्होंने अटल विहार योजना, दानसरा में एल.आई.जी. भवन क्रमांक-32 बुक कराया था। होंडा शाइन मोटरसाइकिल कोरबा जिले के रवि प्रकाश राठौर को प्राप्त हुई, जिन्होंने गोकुल नगर, खरमोरा स्थित कमर्शियल-कम-रेजिडेंशियल फ्लैट की दुकान क्रमांक-06 खरीदी है।

    होंडा एक्टिवा स्कूटी के विजेता कृष्ण कुमार रहे, जिन्होंने गोकुल नगर, खरमोरा, कोरबा में एम.आई.जी. फ्लैट क्रमांक एफ-302 बुक कराया है। रेफ्रिजरेटर की विजेता श्रीमती सुषमा गुप्ता तथा श्री अरुण कुमार प्रधान रहे। वहीं वाशिंग मशीन के विजेताओं में श्री ओम सोनी और श्रीमती रेणुका घृतलहरे शामिल हैं। एलईडी टेलीविजन के विजेता श्री गजेन्द्र कुमार यादव एवं श्री संजीत कुमार साह रहे।

    उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के दौरान भी प्रतिदिन कूपन आधारित लक्की ड्रॉ आयोजित कर प्रतिभागियों को एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर एवं स्टीम आयरन सहित अनेक आकर्षक उपहार वितरित किए गए थे।

    विशेष लक्की ड्रॉ में चयनित विजेताओं को उपहार वितरण समारोह के दौरान सम्मानपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। यह समारोह 25 जून 2026 को सर्किट हाउस, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगा।

    मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने और हितग्राही-केंद्रित योजनाओं के माध्यम से अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    आयुक्त श्री अवनीश शरण ने सभी हितग्राहियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी मंडल की योजनाओं में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ

    June 22, 2026

    सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न, औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

    June 22, 2026

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर

    June 22, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,158

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,362

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,319

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,247
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सैकड़ों किसानों को मिली राहत; खाद-बीज वितरण फिर शुरू

    By Khabar WorldJune 22, 20261

    *सहकारी बैंक की शाखाओं में वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई* *दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर…

    मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ

    June 22, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में स्वर्गीय अजय देवांगन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, समाजजन हुए भावुक

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सैकड़ों किसानों को मिली राहत; खाद-बीज वितरण फिर शुरू

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ

    June 22, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में स्वर्गीय अजय देवांगन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, समाजजन हुए भावुक

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश

    June 22, 2026

    निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर.

    June 22, 2026

    आवास मेला-2025 के विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन, विजेताओं की हुई घोषणा

    June 22, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.