नई दिल्ली। साउथ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल और मलयालम फिल्मों में अभिनय का जादू चलाने वाले जाने-माने अभिनेता डेनियल बालाजी अब नहीं रहे। शुक्रवार (29 मार्च) को अभिनेता का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है।

डेनियल बालाजी के नाम से मशहूर टीसी बालाजी के अचानक निधन से सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री को भी बड़ा धक्का लगा है। शुक्रवार को अभिनेता का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ। दरअसल, बीते दिन उन्हें अचानक चेस्ट में पेन होने लगा था। तभी उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम में अस्पताल भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान अभिनेता ने दम तोड़ दिया।

शनिवार को डेनियल बालाजी के शव को पुरसाईवलकम स्थित उनके आवास पर दफनाया जाएगा। डेनियल के निधन से उनके चाहने वाले शॉक में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।