खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर 24 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण के बाद खत्म हो गया। बजट सत्र के पूर्व हुई कार्यमंत्रणा समिति के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का अगला सत्र नये विधानसभा भवन में होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हुई है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत हुई है। पिछली बार के समावेशी बजट से मोदी की गारंटी को पूरा किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट सत्र में कल्याणकारी, समावेशी बजट आने वाला है। अटल बिहारी वाजपेयी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी।

