Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान ने की खुद के सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी कर ली है, मृतक जवान का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, मृतक जवान राकेश कुमार ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, जवान मेरठ का रहने वाला था, जो कांकेर जिले के कोसरोंडा 33 BN कैम्प में तैनात था।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 100 वर्ष के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी श्री पूनमचंद यादव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। शोक की इस घड़ी में डॉ.मोहन यादव जी व उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। प्रभु से प्रार्थना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.50 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के शपथ ग्रहण समारोह-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
*बेहतर ईलाज सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने दिए निर्देश* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम दुल्लापुर में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना मिली, जिस पर तत्काल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर बेहतर ईलाज के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन एवं मेडिकल टीम को तत्काल गांव की ओर रवाना किया गया। प्रशासन की निगरानी में स्वास्थ्य टीम पूरी तत्परता एवं सक्रियता से लगी हुई हैं और प्रति घंटे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l कलेक्टर राहुल देव जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में गांव, गरीब और आमजनों की मांगों एवं समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान ग्राम अमलडीही की शकुंतला, ग्राम धोबघट्टी की सोहनी कश्यप और ग्राम देवगांव की लक्ष्मीन पटेल ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास आवेदन जमा किया था, लेकिन आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। कलेक्टर…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ -संतोष पाठक, मुंगेली l श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में 64 तीर्थयात्रियों के दल को आज हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इन सभी तीर्थयात्रियों को दो बसों के माध्यम से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन तक भेजा गया। वहां से सभी स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। उप संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भूमिका देसाई ने बताया कि तीर्थयात्रियों का गुलाल व पुष्पाहार से स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय,…
khabarworld24.-भोपाल: बीजेपी राज्य में अपनी सदस्यता का नया इतिहास रचने की तैयारी में है. पार्टी के बड़े नेताओं को कम से कम 100 सदस्य बनाने को कहा गया है. मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सदस्यता दिलाएंगे। करीब तीन महीने तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान में बीजेपी ने 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. पार्टी राज्य के 64,871 बूथों पर एक साथ प्रचार करते हुए हर बूथ पर 200 नए वोटर भी जोड़ेगी. पिछली बार पार्टी ने मध्य प्रदेश में 95 लाख सदस्य बनाये थे. प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा…
khabarworld24.-इंदौर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर और मुंबई के बीच एक नई रेलवे परियोजना को मंजूरी देने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि “यह वास्तव में 56 इंच के आदमी की सरकार की तरह लगता है। ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने इंदौर और मुंबई को जोड़ने वाली एक नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है । सोमवार को जारी CCEA के एक बयान के अनुसार, रेल मंत्रालय लगभग 18,036 करोड़ रुपये की कुल लागत…
khabarworld24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ संगठन के तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई. पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सैकड़ों कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं. राज्य में 31 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलेगा, जिसमें हर ब्लॉक में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस तरह से प्रदेश में भाजपा ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल सदस्यता ली है. आज प्रदेश में संघठन महापर्व अभियान की शुरुआत हुई है. आज हम लोगों…
khabarworld24.-कोरबा । जिले में एक हृदयविदारक घटना घटी है. हसदेव नदी में नहाते समय महिला के पास खेल रहा उसका 10 माह का बच्चा रेंगते हुए पानी के पास पहुंचा और डूब गया. बच्चे को बचाने के लिए मां पानी में उतरी लेकिन वह भी तेज बहाव में बहने लगी. वहीं पास में मौजूद चरवाहों ने महिला को बचा लिया, लेकिन बच्चा नदी के तेज बहाव में बह गया. यह हादसा सोमवार दोपहर बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथाकछार गांव के पास हसदेव नदी के सिरकी घाट पर हुई. जानकारी के अनुसार, जहां 25 वर्षीय सुनीता अपने 10 माह के…

