Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। डॉ. राधाकृष्णन दार्शनिक और शिक्षक भी रहे हैं। देश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक, शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। वे उच्च नैतिक मूल्यों को विद्यार्थियों के जीवन में…
* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का व्यक्त किया आभार* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ के लगभग साढ़े आठ लाख परिवारों को जल्द पक्का आशियाना मिलेगा। छत्तीसगढ़ को आज भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8,46,931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6,99,331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1,47,600 आवास शामिल हैंl मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति…
*पीएम आवास योजना संबंधी समस्या एवं शिकायत के लिए हेल्पलाईन नम्बर 9406275534 पर कर सकते हैं सम्पर्क* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ भारत दिवस (02 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में नगरीय निकाय क्षेत्रों में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अभियान की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। …
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 5 सितम्बर को मुंगेली जिले के लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 5 सितम्बर को सवेरे दस बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 लोरमी के चारखम्भा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। साव दोपहर 12 बजे लोरमी के कबीर भवन में नगर पालिका द्वारा किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे वहां दोपहर सवा 12 बजे शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री साव लोरमी में दोपहर तीन बजे से चार बजे तक अपने विधायक कार्यालय में लोगों से भेंट-मुलाकात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल स्वाध्यायी परीक्षा 2025 के परीक्षा हेतु आवेदन प्रत्र की तिथि में वृद्धि की गई है। अब विलंब शुल्क के साथ परीक्षार्थी 9 सितम्बर 2024 से 25 सितम्बर 2024 तक अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में सहकारी समितियों का नेटवर्क बनाया जाएगा। सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं कुलदीप शर्मा, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़, ने ‘सहकार से समृद्धि’ पर बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर पंजीयक एच के दोशी, अपर पंजीयक एच के नागदेव,अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक के.एन. काण्डे, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…
अधिवक्ताओं के लिए नवीन सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर जिला न्यायालय परिसर में नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दाऊराम चंद्रवंशी ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव मौजूद थे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा कल बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस विभाग के बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के सचिव, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, और बिलासपुर रेंज के जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे।बैठक में लंबित गंभीर अपराधों की स्थिति, ब्लाइंड मर्डर के अनसुलझे मामलों, चाकूबाजी, तलवारबाजी और फायरिंग के मामलों की समीक्षा समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही लंबित मर्ग के प्रकरणों, राष्ट्रीय और राज्य मानव अधिकार आयोग के लंबित मामलों की स्थिति की भी समीक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान आज बुधवार को आरंभ किया गया। स्थानीय पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुये। राजस्व मंत्री वर्मा ने सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राजनैतिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिये संगठन की शक्ति को बढ़ाना आवश्यक है। भाजपा का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है, जिसमें जुड़कर अधिक से…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का आज कबीरधाम ज़िले में भव्य शुभारंभ हुआ। कवर्धा के यूथ क्लब में पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे कार्यक्रम में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गली-गली घर-घर पहुंचकर भाजपा का सदस्य बनाकर सदस्यता के लक्ष्य को पार करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठ सदस्यता के लक्ष्य को रिकॉर्ड स्तर पर पूरा करें।पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश भक्त पार्टी है हमारे पार्टी में सभी भाषण के पहले…

