खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान आज बुधवार को आरंभ किया गया। स्थानीय पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुये। राजस्व मंत्री वर्मा ने सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राजनैतिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिये संगठन की शक्ति को बढ़ाना आवश्यक है। भाजपा का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है, जिसमें जुड़कर अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने अधिक से अधिक सदस्य बनायें । उन्हाेने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति ही कार्यकर्ता हैं।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि संगठन की शक्ति को और मज़बूत बनाने भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सक्रियता से महती भूमिका निभायें। सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि जिला, मण्डल व बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान में भाजपा के सदस्य बनाने है, जिसका आरंभ हो चुका है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य व प्रत्येक बूथ में दो सौ सदस्य बनाने है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन सदस्यता अभियान जिला संयोजक योगेन्द्र पाण्डेय ने किया। समारोह पूर्वक संपन्न हुये कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक संतोष बाफना, सेवकराम नेताम, बैदूराम कश्यप,शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी,कमलचंद्र भंजदेव, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, महापौर सफीरा साहू, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव,ललिता बघेल,टेकेश्वरी मण्डावी,ए जानकी राव, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, संतोष बघेल,धरमू मण्डावी, रैतुराम बघेल, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, फूल सिंह सेठिया, नरसिंह ठाकुर,संतोष बघेल, नारायण ठाकुर, उदबोराम नाग, परिस बेसरा, सतीश सेठिया, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, अश्विन सरडे, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

