Author: admin

khabarworld24.-रायपुर। कलेक्टर श्री डी राहुल वेंकट के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए खड़गवा विकासखंड के ग्राम पंचायत कदरेवा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर विभागीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री भी प्रदान की गई। शिविर में 280 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 46 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। अन्य आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल…

Read More

उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 1440 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया गया नवाचार, अनुसंधान और विकास के माध्यम में ही समाज में आएगा सकारात्मक परिवर्तन – श्री डेका khabarworld24.-रायपुर।नवाचार, अनुसंधान और विकास के माध्यम में ही हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और गरीबी, बीमारी, बेरोजगारी सहित कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। ये उद्गार आज राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में व्यक्त किए।राज्यपाल श्री डेका आज श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 1440 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा तथा…

Read More

khabarworld24.-बस्तर। बस्तर के घने जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेने के लिए सीआरपीएफ की चार नई बटालियन की तैनाती शुरू हो चुकी है. नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर में कुल 3,200 जवानों की तैनाती की जाएगी. हाल ही में 800 जवानों की पहली बटालियन छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को 2026 तक जड़ से खत्म करने का वादा किया था और अब बस्तर में सुरक्षा बलों की यह नई तैनाती उसी दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. बस्तर आईजी का कहना है कि सीआरपीएफ की नई बटालियनों की तैनाती से न केवल सुरक्षा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कवर्धा मे पुलिस हिरासत में युवक की मौत के विरोध में कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। आज सुबह से ही कांग्रेस के पूर्व विधायक, पूर्व महापौर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में घूम-घूम कर बंद का समर्थन करने की अपील करते रहे। बस्तर संभाग में कंग्रेस के बंद का व्यापक असर पूरे बस्तर संभाग के सातों जिलों में जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर में दिखा, आज शनिवार का दिन होने के कारण जगदलपुर में साप्ताहिक बंद के करण भी बंद का व्यापक…

Read More

कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स में इंजेक्शन से 56 वर्षीय महिला की कथित मौत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए टीम गठित की है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही उजागर होने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ सुजीत नायक ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमिटी का गठन कर लिया गया है। समिति ने जांच भी शुरू कर दी है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने कोटा ब्लॉक के ग्राम तुमाडबरा प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के स्तर का परीक्षण किया। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी। एक सहायक शिक्षक तृप्ति बुडेक बिना अवकाश लिए शाला से गायब पाईं गई। उन्हें शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम युगल किशोर उर्वशा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी वरिष्ठ अफसरों को स्कूल छात्रावास का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा है। इस सिलसिले में वरिष्ठ अधिकारी स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों…

Read More

प्रबंधन ने कहा उनकी मांगे एनएसएल के अधिकार क्षेत्र से बाहर खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। परिवहन विवाद पर बस्तर परिवहन संघ और जय झाड़ेश्वर परिवहन सहकारी समिति ने मिलकर नगरनार स्टील प्लांट के गेट नंबर 1, 2 को बंद कर दिया है. पूरे दिन प्लांट से माल का परिवहन ठप रहने से एनएमडीसी को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है। बस्तर परिवहन संघ और जय झाड़ेश्वर परिवहन सहकारी समिति के विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण परिवहन कार्य में स्थानीय लोगों की उपेक्षा और परिवहन भाड़े में लगातार गिरावट बताया गया है, वहीं नगरनार स्टील प्लांट के प्रवक्ता रफीक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा (आईएएस 2016) ने आज शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने नवपदस्थ कलेक्टर महोबे ने कार्यभार ग्रहण कराने की औपचारिकताएं पूरी की। उन्होंने नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले के प्रशासनिक तथा भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी दी। निवर्तमान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कबीरधाम जिले में 2 वर्ष 2 माह बीस दिन तक कलेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कलेक्टर वर्मा को जिले की नई जिम्मेदारी मिलने के लिए बधाई दी और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय कराया। पदभार…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ इन समुदाय के लोगों को मिल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की खुद के पक्के मकान के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। पीएम जनमन योजना अंतर्गत कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के गुडरूमुड़ा के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बिरहोर वर्ग के हितग्राही श्री पूरन सिंह के खुद के पक्के आशियाने का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के पोंदुम से 1 सितंबर को 6 महीने के बच्चे का अपहरण हो गया था। अब 20 दिन बाद बच्चा धमतरी जिले में मिला है। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को सड़क किनारे छोड़ दिया और भाग निकले हैं। बताया जा रहा है कि, अपहरणकर्ताओं ने शुक्रवार देर शाम काे धमतरी-नगरी मार्ग पर सड़क किनारे बच्चे को छोड़ा था। उस इलाके से गुजर रहे लोगों ने बच्चे को देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी धमतरी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने आस-पास के पुलिस थानों में भी पता किया। साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस को भी इसकी सूचना…

Read More