खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने कोटा ब्लॉक के ग्राम तुमाडबरा प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के स्तर का परीक्षण किया। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी। एक सहायक शिक्षक तृप्ति बुडेक बिना अवकाश लिए शाला से गायब पाईं गई। उन्हें शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम युगल किशोर उर्वशा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी वरिष्ठ अफसरों को स्कूल छात्रावास का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा है। इस सिलसिले में वरिष्ठ अधिकारी स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों में अचानक पहुंच रहे हैं।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

