खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कवर्धा मे पुलिस हिरासत में युवक की मौत के विरोध में कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। आज सुबह से ही कांग्रेस के पूर्व विधायक, पूर्व महापौर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में घूम-घूम कर बंद का समर्थन करने की अपील करते रहे।
बस्तर संभाग में कंग्रेस के बंद का व्यापक असर पूरे बस्तर संभाग के सातों जिलों में जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर में दिखा, आज शनिवार का दिन होने के कारण जगदलपुर में साप्ताहिक बंद के करण भी बंद का व्यापक असर देखा गया। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बंद के सफलता के लिए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। विदित हाे कि बस्तर चेंबर ऑफ कामर्स ने कांग्रेस के बंद का समर्थन किया था। मिली जानकारी के अनुसार बंद का यात्री परिवहन और फल, दूध सहित आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं था, निकट और दूर तक चलने वाली बस सेवाएं पूर्वत समय पर चलती रही।
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद को लेकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस काे देश, प्रदेश अैार बस्तर की जनता नकार चुकी है, इनके कानून व्यवस्था के नाम पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार से कुछ हाेने वाला नही है। छत्तीसगढ़ बंद कराके कांग्रेसी अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहते है। उन्हाेने कहा कि छत्तीसगढ़, बस्तर के लोग सिर्फ भाजपा की सरकार में सुरक्षित महसूस करते है ।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

