खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा (आईएएस 2016) ने आज शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने नवपदस्थ कलेक्टर महोबे ने कार्यभार ग्रहण कराने की औपचारिकताएं पूरी की। उन्होंने नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले के प्रशासनिक तथा भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी दी।
निवर्तमान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कबीरधाम जिले में 2 वर्ष 2 माह बीस दिन तक कलेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कलेक्टर वर्मा को जिले की नई जिम्मेदारी मिलने के लिए बधाई दी और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय कराया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर निर्भय साहू , संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौड़ो, कवर्धा एसडीएम अनुपम टोप्पो, पंडरिया संदीप ठाकुर, लोहारा सुआकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

