Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
Author: admin
महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महतारी सदन की होगी स्थापना खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा मे ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए 01 करोड 91 लाख 50 हजार रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बिजली और राजस्व…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले में मामूली विवाद के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने धरदबोचा है, यह पूरा मामला थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम केसेकेरा का है, जहां 28 सितम्बर 2024 को ग्राम कसेकेरा के मृतिका का भाई के द्वारा फोन पर सूचना दिया कि ग्राम कसेकेरा में मेरी बहन हेमबाई ध्रुव की हत्या हो गया है, जिसमे आरोपी गोविंद राम ध्रुव के द्वारा अपनी पत्नि मृतिका हेमबाई ध्रुव (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) को आपसी विवाद के आधार पर छाती में बैठकर गला दबाकर हत्या कि घटना को अंजाम दिया है।सूचना पर छुरा थाना पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत आयोजित प्रथम तितली सम्मेलन 2024 (Butterfly Meet 2024) के तृतीय एवं समापन दिवस आज दिनांक 29.09.2024 को कवर्धा काष्ठागार में संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती संजीता गुप्ता (भा.व.से.) अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन एवं जलवायु परितर्वन विभाग रायपुर छ.ग. तथा अध्यक्षता श्री शशि कुमार (भा.व.से.) वनमंडलाधिकारी कवर्धा ने की। आज उपस्थित समस्त प्रतिभागियों ने उनके द्वारा किये गये सर्वे के बारे में अनुभव साक्षा किये। समस्त प्रतिभागियों द्वारा 80 से अधिक तितलियों की उपस्थिति दर्ज की गयी है. कार्यक्रम में कु. स्वाभा सोनी के द्वारा विभिन्न तितलियों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला अस्पताल और कुआकोंडा सीएससी के बीच दवाओं व अन्य सामग्री को ड्रोन के माध्यम से पहुंचाने का ट्रायल किया जा रहा है। कुआकोंडा सीएससी से 8 ब्लड सेंपल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजकर स्वास्थ्य विभाग को दो ड्रोन का डेमो दिखाया गया, जिसमें आरएफटीएलएफटी, थाइराइड जैसे खून के नमूने कुआकोंडा सीएससी से जिला अस्पताल भेजे गए। जिले में इसकी कितनी जरूरत है अब इसका आंकलन अधिकारी करेंगे। दरअसल जिले में ऐसे कई अस्पताल हैं जहां से मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाने में डेढ़ से 2 घंटे लगते हैं, तब तक मरीज की हालत बिगड़…
200 कृषक प्रशिक्षण में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा में विकसीत भारत 2047 अंतर्गत 100 दिवसीय कार्ययोजना अंतर्गत विभिन्न आजीविका मूलक उन्नत कृषि तकनीकों पर 5 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बेमेतरा ज़िले के 200 कृषक, महिला कृषक एवं कृषि सखियों ने इस प्रशिक्षण में शामिल हुए। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केन्द्र के प्रमुख डॉ. तोषण कुमार ठाकुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषकों को जैविक खेती, सब्जियों की नर्सरी उत्पादन तकनीक, समन्वित कृषि प्रणाली एवं मशरूम उत्पादन के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कृषकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला स्थित शासकीय महाविद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय पोषण माह, नशा विरोधी अभियान, “पोषण भी पढ़ाई भी” और मिशन शक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के निर्देशन में किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी, श्री सीपी शर्मा ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर आज रविवार काे बस्तर संभाग के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ सरकार में वनमंत्री केदार कश्यप क्षेत्रीय प्रवास के दौरान नारायणपुर विधनसभा के ग्राम बड़े आमाबाल, ग्राम देवड़ा और मर्दापाल पहुंचे। जहां उन्होंने स्वयं स्थानीय युवाओं, कॉलेज विद्यार्थियों, क्षेत्र वासियों से भेंट करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रदान किया। सदस्यता अभियान को लेकर वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और राष्ट्रवादी संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के फलस्वरूप नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। जिसके तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 2 लाख के इनामी नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 24 का सदस्य कुरामी कोसा पोरदेम ने दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के सामक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण् कर दिया है। विदित हाे कि दंतेवाड़ा जिले में अब तक लोन वर्राटू अभियान के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के एक आरोपी और डकैतों का माल खपाने वाले एक एजेंट को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि रसमड़ा निवासी दिलीप टिंबर के मालिक दिलीप मिश्रा के घर 7 अगस्त मध्य रात्रि डकैतों ने धावा बोलकर पति-पत्नी को बंधक बना लिया था। डकैतों ने उनके हाथ पांव बांधकर आलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब 35 तोला सोना और 26 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए थे।प्रार्थी ने अंजोरा थाना में आकर घर में डकैती की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति आसूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम दंतेशपुरम, भण्डारपदर, नागाराम, कोराजगुड़ा व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान आज रविवार को प्रातः लगभग 8 बजे ग्राम दंतेशपुरम के जंगल-पहाड़ी में पुुलिस जवानाें अपनी अेार आते देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी की आड़ लेकर भागने में सफल हुए, बाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डम्प से…

