खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला स्थित शासकीय महाविद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय पोषण माह, नशा विरोधी अभियान, “पोषण भी पढ़ाई भी” और मिशन शक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के निर्देशन में किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी, श्री सीपी शर्मा ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी, श्री व्योम श्रीवास्तव ने किया, जिन्होंने बच्चों को बाल संरक्षण और उनके अधिकारों से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को न केवल स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि उन्हें नशे से दूर रहने और महिला सशक्तिकरण के महत्व को भी समझाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सचेत करना था।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

