खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के एक आरोपी और डकैतों का माल खपाने वाले एक एजेंट को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि रसमड़ा निवासी दिलीप टिंबर के मालिक दिलीप मिश्रा के घर 7 अगस्त मध्य रात्रि डकैतों ने धावा बोलकर पति-पत्नी को बंधक बना लिया था। डकैतों ने उनके हाथ पांव बांधकर आलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब 35 तोला सोना और 26 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए थे।
प्रार्थी ने अंजोरा थाना में आकर घर में डकैती की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने 22 दिनों तक मध्यप्रदेश के झाबुआ में कैंप करके भील गिरोह के डकैती में शामिल भंगू डावर, निवासी- नरवानी, जिला धार को गिरफ्तार किया। वहीं डकैती का सोना-चांदी खपाने वाले एजेंट भूरसिंह निवासी जिला धार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने ने कहा कि डकैत गिरोह के दिलीप, गणपत, भाया, अनिल राठौर, अनिल बघेल फरार हैं।
पुलिस ने बताया भील गिरोह के सदस्य मध्यप्रदेश से बस बदलकर धार से इंदौर, हैदराबाद, रायपुर होते हुए दुर्ग के रसमड़ा पहुंचे थे। डकैतों ने रसमड़ा में डकैती से पहले हाइवे रोड में जाने के लिए पहले ऑटो का उपयोग किया। उसके बाद डकैती करके ट्रक से लिफ्ट मांगकर नागपुर की ओर भाग गए।
एएसपी ने बताया कि भील डकैत गिरोह के सदस्यों ने रसमड़ा के अलावा रिसाली के एनएसपीसीएल कॉलोनी, रायपुर के खम्हारडीह ओर पूर्व में कोरबा जिले के कटघोरा में भी नकबजनी और डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
सीएसपी ने बताया कि आरोपी ने भंगू ने बताया कि डकैत और उसके साथियों ने 20 लाख रुपए का सोना-चांदी, दो घड़ी बेच दिया है। 26 हजार कैश भी खर्च कर दिए हैं। आरोपी भंगू से एक सोने की चैन, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट और अंगूठी बरामद किया गया है। वहीं एजेंट भूर सिंह से 5200 कैश, एक सोने का नेकलेस बरामद किया है।
Trending
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

