Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
Author: admin
रायपुर की विभिन्न संस्थाएं मिलकर नशामुक्ति के लिए कर रही काम उप मुख्यमंत्री साव एवं अन्य अतिथियों ने वृंदावन हॉल में सुना ‘मन की बात’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शदाणी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को स्वस्थ बनाने और युवाओं को नशे से मुक्त कराने रायपुर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, आमंत्रित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने वृंदावन हॉल में प्रधानमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की 114 वें एपिसोड को वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा मे आम नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी देश में छिपी हुई प्रतिभाओं, देश के विकास में योगदान देने वालों को आगे लाने के लिए बेहतर मंच साझा कर रहे हैं। ताकि ऐसे लोगों से देश की जनता प्रेरणा ले सकें और खुद अपने परिवार, समाज व देश के विकास में भूमिका निभाएं। आज प्रधानमंत्री जी ने स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिला पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को एक नई दिशा देने के प्रयास निरंतर जारी हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (आईपीएस) के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इन बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। 2024 के दूसरे सत्र में लगभग 250 विद्यार्थियों ने ओपन परीक्षा के फॉर्म भरे हैं, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आते हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा में आने-जाने और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जिला पुलिस ने स्वयं उठाई है, ताकि वे बिना…
सुदूर वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम भंवरटोक में बैगा आदिवासियों को मिल रहा घर में स्वच्छ पेयजल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया जल जीवन मिशन कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले बैगा आदिवासियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के माध्यम से कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम भंवरटोक में बैगा आदिवासीयों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। ग्राम भंवरटोक पहले पानी की कमी और अस्वच्छ जल की समस्या…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र के कांकेर जिले में कल यानि शनिवार को एनआईए की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस दौरान एनआईए की टीम ने बस्तर के कई पत्रकारों और नेताओं के घर पर दबिश देकर छानबिन की थी। इसके बाद एनआईए ने एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया था। वहीं, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नक्सल कनेक्शन को लेकर कांग्रेस नेताओं पर करारा प्रहार किया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस के लोग नक्सलियों के साथ मिले हैं, जिसके कारण कांग्रेस कभी नक्सलवाद को समाप्त करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुरुगन को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।गौरतलब है कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.एल.मुरुगन एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज राजधानी रायपुर के दौरे पर आए हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में तबादले का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं इसी कड़ी में एकबार फिर वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में बड़ी फेरबदल की गई है। राज्य सरकार ने तीन तबादला आदेश जारी किया है। पहली सूची में 20, दूसरी सूची में 3 और तीसरी सूची में 3 अधिकारियों के नाम शामिल है।
कहा- हमारा लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा में हुआ पदाधिकारियों का निर्वाचन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसी तरह मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल सहित कुल 10 लोग छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग…
सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित, ईएसआईसी कॉर्ड और पीपीई किट भी बांटे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान किया। उन्होंने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई में सहभागिता की शपथ भी दिलाई गई। रायपुर-उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय कुल 4 नक्सलियों माड़वी भीमा (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य), माड़वी सुक्का (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य), कवासी बुधरा (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य) एवं कुंजाम मुया (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य) सभी निवासी सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोडक़र समाज की मुख्यधारा मे जुडऩे के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने…

