खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र के कांकेर जिले में कल यानि शनिवार को एनआईए की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस दौरान एनआईए की टीम ने बस्तर के कई पत्रकारों और नेताओं के घर पर दबिश देकर छानबिन की थी। इसके बाद एनआईए ने एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया था। वहीं, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नक्सल कनेक्शन को लेकर कांग्रेस नेताओं पर करारा प्रहार किया है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस के लोग नक्सलियों के साथ मिले हैं, जिसके कारण कांग्रेस कभी नक्सलवाद को समाप्त करने नहीं दिया। कई तथ्यों में नक्सल से जुड़े तथ्य सामने आए हैं, जिसके चलते नक्सली कभी कांग्रेस नेताओं की हत्या नहीं करते हैं।
बता दें कि इसी महीने में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नारायणपुर में भी छापेमार कार्रवाई की थी। 2023 में हुई एक नक्सली घटना की गई इस कार्रवाई में एनआईए ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। वहीं छापेमारी के दौरान 35 नक्सलियों के नाम भी सामने आए थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

