Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
केंद्र में 49 लाख से अधिक की राशि का 1582 क्विंटल धान पाया गया कम खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के ग्राम छटन के धान उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि धान खरीदी केंद्र में गबन व अनियमितता के मामले पर खरीदी प्रभारी पूर्णेन्द्र यादव पर फास्टरपुर थाने में आईपीसी की धारा 420 और 409 के तहत एफ.आई.आर. दर्ज किया गया था, जिसके बाद वह फरार था। कलेक्टर राहुल देव ने धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि…
स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्रमवीरों को किया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज राजनांदगांव के गांधी सभागृह में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शाóी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमवीरों को सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें स्वच्छता के सकल्प के साथ परिवर्तन…
01 माह पूर्व से हत्या की योजना बनाकर वारदात को दिया अंजाम खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। दिनांक 30.09.2024 को ग्राम रवेली (नवरंगपुर) में मनियारी नदी के पुल के पास ग्राम रवेली (नवरंगपुर) निवासी नानू निषाद के शव पड़े होने की सूचना थाना लोरमी में प्राप्त हुई। सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में मामले के पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के हमराह में उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही थाना प्रभारी लोरमी…
मुंबई। आईफा रॉक्स 2024 में आईफा फेस्टिवल का समापन अद्भुत रहा। अबू धाबी के यास आइलैंड पर संगीत, ग्लैमर और स्टार पॉवर ने चार चाँद लगा दिए। भारतीय सिनेमा की दिग्गज हस्तियाँ इस फेस्टिवल में शामिल हुईं, जिससे आईफा की वैश्विक पहचान और भी अधिक मजबूत हो गई। इस बार आईफा रॉक्स की मेजबानी सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बैनर्जी ने की। शंकर-एहसान-लॉय की जोड़ी ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। उनका संगीत पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड को एक नया रूप देता आ रहा है। शिल्पा राव ने अपनी मधुर आवाज़ से समां बांध दिया और साबित…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती के अवसर पर की बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री ने अपील कर कहा खादी वस्त्र खरीदें और छूट का लाभ लें प्रदेशवासी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर 25% की बड़ी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधी जयंती के अवसर पर यह बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना आर्ट वाली कोसा की साड़ी भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय तथा कलेक्टोरेटे परिसर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नरडोमन सिंह के द्वारा महात्मा गांधी के तैलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया। साथ ही कमिश्नर कार्यालय परिसर में संचालित अन्य कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी ने भी महात्मा गांधी के तैलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कमिश्नर कार्यालय में स्वच्छता की लिए शपथ भी लिया गया। इसी प्रकार कलेक्टरहरिस एस. ने कलेक्टोरेट के गांधी उद्यान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेणे कहिए‘ का गायन उपस्थित…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। मानस दर्शन जीवन अर्पण मानस मंथन 4.0 पितृ देवो भव डिहीपारा बोरगांव केशकाल जिला कोण्डागांव में दिनांक 28 व 29 सितम्बर 2024 को आयोजित था। नगर बोरगांव, केशकाल,सुरडोंगर व क्षेत्र के समस्त दानदाताओं, धर्म प्रेमियों, व्यापारीयो का बेहतरीन सहयोग प्राप्त हुआ ।नस दर्शन की *प्रथम यात्रा 25.07.2021 भव्य मानस संगोष्ठी एवं पुरुष्कार वितरण समारोह मानस ग्राम भिंभौरी बेरला* से प्रारंभ पश्चात *द्वितीय आयोजन (17.07.2022) मानस महाकुंभ का सौभाग्य मानस ग्राम रक्से कवर्धा* को प्राप्त हुआ था। *तृतीय आयोजन(10 और 11 जून 2023) मानस पियूष वर्षण का आयोजन मानस ग्राम पीपरभट्ठा बेमेतरा* में आयोजित किया गया।…
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर विकासखण्ड स्तर पर लगाए जाएंगे शिविर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रदेश के प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर आमजनों की सुविधा हेतु चिकित्सा शिविर लगाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। निर्देश का पालन करते हुए आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के द्वारा प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को पत्र जारी किया है। इसके अनुसार तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का पर्व आरंभ हो…
ओलंपिक विजेता मनु भाकर समापन समारोह में होंगी शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा।इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बिलासपुर कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास़्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और कलेक्टर अवनीश शरण ने भी माल्यार्पण कर महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।

