Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
महासमुंद जिला सर्वाधिक घरेलू नल कनेक्शन देने में अग्रणी खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 50 लाख 05 हजार 147 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना है। जिसके तहत वर्तमान में 39 लाख 50 हजार 400 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 924 स्कूलों, 41 हजार 663 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 319 ग्राम पंचायत भवनों और…
कांग्रेस को न्यायालय पर भरोसा नहीं- संजय श्रीवास्तव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और डकैती की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर तक न्याय यात्रा निकाली। 27 सितंबर से शुरु हुई इस यात्रा का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन रायपुर में हुआ। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। अब इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने राजधानी में प्रेस वार्ता की, जिसमें कांग्रेस की न्याय यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी गई। महामंत्री संजय…
हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। शारदीय नवरात्र के दौरान विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही मां दुर्गा के निमित्त व्रत रखा जाता है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि मां शैलपुत्री की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। अगर आप भी मां मां शैलपुत्री की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो…
नई दिल्ली। देशभर में शारदीय नवरात्रि 2024 का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म का सबसे अहम पर्व है, जिसे हर साल आश्विन माह में मनाया जाता है। नौ दिन तक चलने वाला यह उत्सव मां दुर्गा को समर्पित है और इस दौरान देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही लोग व्रत-उपवास कर अपना समय माता रानी की भक्ति में बिताते हैं।व्रत रखने का धार्मिक महत्व तो होता ही है, लेकिन यह सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। व्रत करने से यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद…
कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। गांधी जयंती पर सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालयों के भीतर और बाहर साफ – सफाई की गई। जिला कार्यालय में कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। श्री शरण ने झाड़ू थामी और परिसर की सफाई की। फावड़े से कचरा उठाकर धमेला में एकत्र किया और कचरा वाहनों को इसे सौंपा। उन्होंने कपड़ा लेकर अपने टेबल, संदर्भ पुस्तकों और फाइलों की सफाई भी की। उन्हें तरतीब से जमाया। कलेक्टर ने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष अधिकारी कर्मचारियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज धरमपुरा के परिसर में खेल एवं युवा कल्याण और छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित बस्तर हॉफ मैराथन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 1500 प्रतिभागी धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिसमें सर्वाधिक बस्तर एवं कोण्डागांव जिले के प्रतिभागी सम्मिलित रहे। वहीं करीब 300 महिला धावकों ने भी मैराथन में भाग लेकर महिला शक्ति का प्रदर्शन किया। कुल 21 किलोमीटर की इस बस्तर हॉफ मैराथन में पुरूष वर्ग में आशुतोष बिंद ने पहला,पुकेश्वर लाल ने दूसरा तथा मनीष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में रुक्मणी…
बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, खूब बटोरी तालियाँ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छ भारत दिवस और स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, 2024 का समापन बेमेतरा में भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में स्वच्छता चैंपियंस और स्वच्छाग्रही दीदियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम…
भाजपा की संभाग स्तरीय संगोष्ठी में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से महात्मा गॉंधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक मनाये गये सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज बुधवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में आयोजित संभाग स्तरीय संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने लंबे संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पहलुओं पर बिन्दु वार प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रधानमंत्री श्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जनता की सेवा और पंडरिया विधानसभा के विकास के लिए सतत प्रयासरत पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज पांडातराई में 85 लाख रुपये के विकास कार्यों, अधोसंरचना विकास एवं सौंदर्यीकरण सहित जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों को बैंकिग सुविधा का उपलब्ध कराने हेतु उनके प्रयासों से नए एक्सिस बैंक शाखा का भी उन्होंने उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम रणवीरपुर में आयोजित सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान के तहत हाई स्कूल परिसर में श्रमदान किया एवं वीरेंद्र नगर एवं कांपादाह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के गीदम रोड स्थित तीन कार शोरूम में हुई चोरी के मामले में बस्तर पुलिस ने दो आरोपियों अजय चौहान और रोहित राठौर को मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सात लोगों का एक गिरोह 23 सितंबर की रात को गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए कार शोरूमों को निशाना बनाया था। गिरोह ने गीदम रोड स्थित मारुति सुजुकी, टोयोटा और महिंद्रा शोरूम में करीब 8 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज और चोरी के तरीके के आधार पर पुलिस ने जांच…

