Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर राज्यपाल ने महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शीर्ष पुरुष ‘‘राष्ट्रपिता‘‘ महात्मा गांधी जी का सम्पूर्ण जीवन हमें सरलता और अहिंसा की सीख देता है। उनके अनमोल विचार हम सभी को सदैव सन्मार्ग प्रदर्शित करते रहेंगे। उन्होंने कहा हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार और आचरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। विभाग ने एसआई, एएसआई और हेड कांस्टेबल समेत 55 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, छह एसआई, 13 एएसआई, एक महिला प्रधान आरक्षक, 10 प्रधान आरक्षक और 25 आरक्षकों का तबादला किया गया है। इसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने देर रात आदेश जारी किया है।
उपमुख्यमंत्री शर्मा स्वामी करपात्री स्कूल में सिक्यूलेशन टेक्निक (स्मॉर्ट क्लास) का किया शुभारंभ मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन क्लास बने स्मॉर्ट क्लास खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक का शुभारंभ किया। यह वही स्कूल है जहाँ से शर्मा ने अपनी मिडिल से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई पूरी की थी। इस अवसर पर उन्होंने अपने छात्र जीवन की पुरानी यादों को भी साझा किया और अपने शिक्षकों तथा…
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सदर बाजार, आजाद चौक रायपुर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस दौरान स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेते हुए उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू भी लगाई।इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक…
रिपोर्ट के आधार पर 19 इंस्टाग्राम पेज को किया गया बंद , 3 वीडियो को किया गया डिलीट कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति की बैठक हुई संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बलौदाबाजार जिले में सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति के रिपोर्ट के आधार पर लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम,फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से सायबर सेल द्वारा संपर्क किया जा रहा है। जिसके तहत 88 यूआरएल मेटा को भेजा गया था। जिसमें से 19 इंस्ट्राग्राम को…
स्थानीय बुनकरों से खरीदी गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चाक पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए मिट्टी की कटोरी बनाई और स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी भी खरीदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी, स्वच्छता…
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता पर हो रहे बेहतर कार्य छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1165.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 02 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ ASI फूलेश्वर सिंह सिदार का अर्केस्टा में पुलिस वर्दी पहनकर लड़कियों के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया है।मिली जानकारी अनुसार 30 सितंबर की रात को ग्राम सोनादह गांव में ग्रामीणों द्वारा अर्केस्टा का आयोजन किया गया था। पुलिस वर्दी में एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार पहुंचा हुआ था, इस दौरान डांस कर रही लड़कियों के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते वीडियो में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला…

