Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
    • ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
    • ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
    • इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
    • जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
    • उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    • बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » स्वच्छता के संकल्प के साथ परिवर्तन का करें प्रयास : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    स्वच्छता के संकल्प के साथ परिवर्तन का करें प्रयास : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    adminBy adminOctober 2, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्रमवीरों को किया सम्मानित

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज राजनांदगांव के गांधी सभागृह में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शाóी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमवीरों को सम्मानित किया।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें स्वच्छता के सकल्प के साथ परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत और कल्पना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने की थी। वे स्वयं अपना शौचालय साफ करते थे। जिसका असर पूरे देश में हुआ। उन्होंने न केवल देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि अस्पृश्यता के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हम सभी को एक जैसा बनाया है और सभी का रक्त लाल है। मानवता की दृष्टि से ऊंच-नीच, छुआछूत की भावना नहीं होनी चाहिए।
    उन्होंने कहा कि हम सभी और पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही पखवाड़ा मनाया है। जिसके अंतर्गत पौधरोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। राजनांदगांव में विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान से जुड़कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने जनसहभागिता से श्रमदान कर साफ-सफाई की।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी। देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। हम सभी को स्वच्छता को अपने आदत में शामिल चाहिए और स्वच्छता हेतु हम सभी को आगे आना होगा। गांधी जी कहते हैं कि अपने आस-पास और परिवेश में साफ-सफाई करने के साथ ही अपने मन को साफ रखें।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव शहर का कायाकल्प तभी होगा जब हम सभी श्रमदान करते हुए स्वच्छता के लिए अपना योगदान देंगे। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वे अपने शहर और अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए कार्य करें। जिले में पौधरोपण, जलसंरक्षण, गीला एवं सूखा कचरा को अलग करना, रिसायक्ल करना तथा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न गतिविधियों को अपनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान से जुड़े लोगों का पैर धोकर उनका सम्मान किया। अब बच्चे भी स्वच्छता का महत्व समझने लगे हैं। हमें स्वच्छता को अपने जीवन पद्धति में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वच्छता के लिए शहरी क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने के लिए नगर निगम आयुक्त एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम अपने शहर राजनांदगांव को स्वच्छ और सुंदर बनाकर कायाकल्प कर सकते हैं। राजनांदगांव शहर को प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी रखने के लिए मिल कर कार्य कर सकते हैं। हम आज यह संकल्प लेकर इस परिवर्तन के लिए प्रयास करें।
    डॉ. रमन सिह ने इस अवसर पर एसएलआरएम सेंटर पेण्ड्री से श्रीमती किर्ती मानिकपुरी, नवागांव से गुलाब गोड़, रेवाडीह से श्रीमती पुष्पा नेताम, 18 एकड़ से श्रीमती संगीता यादव एवं इन्द्रानगर से महेश्वरी साहू सम्मानित किया गया। जनपद मुख्यालय में स्वच्छता के लिए अच्छा कार्य करने वाले सरपंच, सचिव, स्वच्छताग्राही दीदी एवं बिहान की दीदी को सम्मानित किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत बरगा, सिंघोला, पार्रीखुर्द, खुटेरी, सांकरा, धीरी, मुड़पार, पदुमतरा एवं सुकुलदैहान के सरपंच, सचिव, ग्राम ग्राम ढोढीया के स्वच्छताग्राही दीदी और इको ब्रिक्स बनाने वाली बिहान की दीदी एवं अन्य श्रमवीरों को प्रमाण पत्र एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर रमेश पटेल, अशोक देवांगन, सूर्यकांत भंडारी, कोमल सिंह राजपूत, मणिभास्कर गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम तथा जिला पंचायत के अधिकारी, आम नागरिक उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    By Khabar WorldNovember 25, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री सेवा सेतु पोर्टल शासन की जनकल्याणकारी पहल के रूप में आम…

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    November 25, 2026

    इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

    November 25, 2026

    जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.