खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय तथा कलेक्टोरेटे परिसर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नरडोमन सिंह के द्वारा महात्मा गांधी के तैलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया। साथ ही कमिश्नर कार्यालय परिसर में संचालित अन्य कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी ने भी महात्मा गांधी के तैलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कमिश्नर कार्यालय में स्वच्छता की लिए शपथ भी लिया गया। इसी प्रकार कलेक्टरहरिस एस. ने कलेक्टोरेट के गांधी उद्यान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेणे कहिए‘ का गायन उपस्थित जनसमूह द्वारा किया गया। इस दाैरान कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान “जाबो” के तहत शपथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ भी लिया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

