Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ आदिवासी समुदायों के विकास और कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। शाह ने मध्य प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से फिर कोई राहत नहीं मिली। आज फिर सुनवाई में कोर्ट ने विधायक की दो दिन और न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी। बता दें कि पुलिस ने 17 अक्टूबर तक रिमांड मांगी थी। बचाव अधिवक्ता के विरोध के बाद न्यायालय ने दो दिन की रिमांड बढ़ाई। वहीं सात आरोपियों में से पांच आरोपियों का आज चालान पेश हुआ। अब 5 अक्टूबर को बाकी आरोपियों का चालान पेश किया जाएगा।बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र…
दंतेश्वरी मंदिर में प्रज्वलित किया गया 6 हजार मनोकामना ज्योत खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा में दंतेश्वरी मंदिर में अश्वनि शुक्ल पक्ष प्रथमा तिथि को आज गुरूवार से शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ ही मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किए गये। दंतेशरी मंदिर में प्रात: 6 बजे षोडशोपचार पूजन के साथ मां दंतेश्वरी की प्रतिमा का पवित्र स्नान के पश्चात सोने के आभूषण और नए वस्त्र से श्रृंगार किया गया। मंदिर में 11.36 बजे कलश स्थापन के साथ सबसे पहले राजपरिवार के नाम पर अंखड मनोकामना ज्याेत जलाया गय। इसके साथ ही श्रद्धालुअेा के 6 हजार ज्योत प्रज्वलित…
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ एक पेड़ मां के अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने पूरा किया 4 लाख करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन वर्तमान में राष्ट्रीय चिंतन का विषय बन गया है। जलवायु परितर्वतन हाल के वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। हम सभी को मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए सहभागिता निभानी होगी। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ हरित शिखर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित…
दुर्घटना होने पर चलने-फिरने में थे असमर्थ, ट्राई सायकल मिलने पर राह हुई आसान रातु राम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी रातु राम को तत्काल ट्राई सायकल प्रदान किया गया है। रातु राम पांच साल पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब से वे चलने-फिरने में असमर्थ थे। दुर्घटना के बाद से उनकी जिंदगी कठिन हो गई थी और वे अपने रोजमर्रा के कामों को करने में असमर्थ थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया…
न्याय यात्रा को मिले जनसमर्थन से भाजपा बौखला गयी है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की सफलता को मिले जनसमर्थन से भाजपा बौखला गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेताओं के बयान भाजपा के सोशल मीडिया के द्वारा जारी किये जा रहे अनर्गल बयानों वाले पोस्ट यह बताने के लिये पर्याप्त है कि कांग्रेस की न्याय यात्रा के मुद्दे सही निशाने पर लगे है। सत्तारूढ़ दल अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। भाजपा के पोस्ट और बयानों में उन मुद्दों का जिक्र तक नहीं, कांग्रेस ने जिन…
शहर विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व समस्त व्यापारी संगठन ने की आवश्यक बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। सर्किट हाऊस में समस्त व्यापारी संगठन के व्यापारी गणों ने कवर्धा विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के प्रेरणा से नगर विकास को लेकर सुझावत्मक विचार हेतु , नगर पालिका द्वारा आयोजित बैठक में नगर के सभी व्यवसाय से जुड़े व्यापारी गण एवं नागरिक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर के मध्य स्थलो पर कवर्धा विकास की नई नींव कैसे रखी जाए इस परिकल्पना के साथ पुराना मंडी प्राँगण ,पुराना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम डुमाली के पहाड़ में एक साथ आए दिन पांच तेंदुए का झुंड नजर आने के बाद विभाग एलर्ट मोड़ पर है, तेंदुए की धमक ने लोगों मे खौफ पैदा कर दिया है। पहाड़ों के जंगलों में वन्य जीवों का दिखना आम है, लेकिन जब ये जीव गांवों के आसपास दिखाई दें तो यह गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। खासकर जब वह तेंदुआ हो। हाल ही में कांकेर वन मंडल में तेंदुए की धमक ने लोगों मे खौफ पैदा कर दिया है। कांकेर नगर से लगे डुमाली के पहाड़ों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा पुलिस प्रशासन के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मैत्री व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में जारी किया गया है, जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कल गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर देवांगन ने कहा कि कोरबा पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा हेतु कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को बिलासपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो लॉन्च किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा तैयार कराए गए इस गाने के माध्यम से लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने जागरुक और प्रेरित किया गया है। गाने में प्रदेश के शहरों और गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से जन भागीदारी बढ़ाने की अपील की गई है। वीडियो सॉन्ग की रिलीज के दौरान विधायक धरम लाल…

