Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय एवं अन्य वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा। इस संबंध में आज यहां सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
डीएमएफ से जिले की 4900 से अधिक संस्थाओं में खाना पकाने के लिए गैस रिफिलिंग हेतु लगभग 07 करोड़ से अधिक की राशि का आबंटन खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले के स्कूलों, आश्रम, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आज भी लकड़ी से चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है, जिससे निकलने वाले धुंए से संस्था में काम करने वाली माताओं, बहनों एवं पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 4900 संस्थाओं में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन देकर संस्थाओं को धुआं मुक्त किया जा रहा है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय की पहल पर आयोजित होने वाले भव्य सैन्य समारोह के लिए 3 अक्टूबर को रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरणों का काफिला रायपुर शहर के तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचा। शहर के नागरिकों में इसे लेकर ख़ास उत्साह रहा। सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को मोबाइल से कैप्चर करते दिखे। पूरे रैली में शामिल वाहनों में तिरंगा लहराता रहा।गौरतलब है कि राजधानी के साइंस…
हाइटेक सुरक्षा के साथ कड़ी निगरानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही नया रायपुर स्थित अपने नए मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने अपने परिवार के साथ नए सीएम हाउस में पूजा-अर्चना की। तीन दिनों तक चलने वाली इस पूजा के साथ उनके गृह प्रवेश की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद मुख्यमंत्री साय अपने नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं।बता दें कि नवा रायपुर के सेक्टर-24 में मुख्यमंत्री का नया आवास बन रहा है, जिसकी लागत 65 करोड़ रुपये है। इस…
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से मुलाकात के बाद खाद्य अधिकारियों ने खत्म किया प्रदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब राज्य में सरकारी राशन दुकानों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। प्रदेश की 15000 सरकारी दुकानों में अब संचालकों के सामने उन्हें तौलकर कर खाद्यान्न दिया जाएगा। इसके लिए सिविल सप्लाई लाइन कॉरपोरेशन ने आदेश भी जारी कर दिया है। नए नियम के मुताबिक जिस ट्रैक में खाद्यान्न भेजा जाएगा, उनमें तौल मशीन रखना अनिवार्य कर दिया गया है। अब नमक चावल या अन्य खाद्यान्न तौल कर ही राशन गोदाम में रखा जाएगा। बता दे कि मंगलवार…
पारंपरिक हर्बल उत्पादों और लोक कला का किया अवलोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड परिसर में आज *प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश की पारंपरिक वन संपदा, औषधीय उत्पादों और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली और कलाकारों व कारीगरों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाट पर जाम की समस्या से निपटने के लिए केशकाल बाइपास का निर्माण 322 करोड़ रुपए की लागत से होगा, इसके लिए यहां फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव है। केशकाल नगर में अब सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। मालूम हो कि कई सालों से खस्ताहाल सड़क का दंश झेल रहे केशकाल नगर क्षेत्र की सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। 22 सितंबर से काम शुरू होने के बाद बारिश के चलते फिर ब्रेक लग गया, लेकिन अब मौसम खुलते ही ठेकेदार ने फिर से काम शुरू कर दिया, जिसमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना कुकानार पुलिस काे मुखबिर से मिली सूचना पर थाना कुकानार से निरीक्षक नरेश देशमुख, थाना प्रभारी कुकानार के नेतृत्व में सउनि शोभाराम देशमुख एवं सउनि. मंगतू राम मरकाम के हमराह स्टाफ का वल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 में थाना के सामने मोबाईल चेक पोस्ट की कार्यवाही किया गया, मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों के जांच के दौरान 1 व्यक्ति ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक अेाड -30-2533 में सवार होकर ओड़िसा की ओर से जगदलपुर की ओर जा रहे थे, जिसे रोककर वाहन की तलाशी लिया गया, तलाशी में 1 पैकेट तथा मोटर सायकल के हैण्डल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के थाना फरसगांव पुलिस काे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा, उमरकोट, माकड़ी की ओर से फरसगांव होते हुये रायपुर की ओर जा रही एक पुराना नीले रंग के टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर फरसगांव पुलिस ने रांधना रोड़ में ग्राम पासंगी पुलिया के आगे फरसगांव माकड़ी मेन रोड में आज गुरूवार सुबह नाकेबंदी की गई जो मुखबीर के बताए अनुसार एक पुराना नीले रंग के टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर को रोककर हमराह स्टाफ के द्वारा तलाशी में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियाें के कोर जोन चिंतावागू नदी में किनारे सुरक्षा बलों का पीएलजीएल बटालियन एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ आज गुरूवार सुबह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में करीब 30 मिनट तक चली, जिसमें कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है, जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है। मौके से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। जानकारी के मुताबिक,…

