खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाट पर जाम की समस्या से निपटने के लिए केशकाल बाइपास का निर्माण 322 करोड़ रुपए की लागत से होगा, इसके लिए यहां फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव है। केशकाल नगर में अब सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। मालूम हो कि कई सालों से खस्ताहाल सड़क का दंश झेल रहे केशकाल नगर क्षेत्र की सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है।
22 सितंबर से काम शुरू होने के बाद बारिश के चलते फिर ब्रेक लग गया, लेकिन अब मौसम खुलते ही ठेकेदार ने फिर से काम शुरू कर दिया, जिसमें अभी गोल्डी ढाबा से सड़क की मरम्मत की जा रही है। केशकाल बाइपास के साथ ही फोरलेन सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने विभाग जुटा हुआ है। ठेकेदार अभय बाफना ने बताया कि 61 लाख रुपए से केशकाल में 3 किमी सड़क की मरम्मत करने के साथ ही 6 करोड़ से ज्यादा की राशि से केशकाल घाट की सड़क दुरुस्त की जाएगी। आने वाले समय में 4.71 करोड़ से क्षेत्र में फिर नवीनीकरण किया जाना है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

