Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
6 महीनों में लोक निर्माण विभाग के 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले के विकास को नई उड़ान दिलाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नई विकास परियोजनाओं का आगाज हो रहा है। जिसके द्वारा जिले के विकास को गति मिल रही है। पिछले 06 माह में लोक निर्माण विभाग की 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है। जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में आधारभूत संरचना के विकास के…
पीएम आवास ने दुरपति के सपने को किया साकार मिला पक्का आवास खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। श्रीमती दुरपति राठिया कच्चे मकान में रहकर रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करती थी। पक्का आवास बनाने के लिए वह पाई-पाई जोड़कर रकम जमा की थी। लेकिन उन्हे पक्के आवास के लिए जोड़े पैसे बेटे की शादी में खर्च करना पड़ा। विधवा महिला के लिए अब पक्का आवास बनाना मानो असंभव सा लगने लगा। तभी पीएम आवास योजना ने उनके पक्के घर के इरादे को बल दिया और आज दुरपति का कच्चा मकान पक्के मकान में तब्दील हो गया है। रायगढ़ जिला अंतर्गत तमनार विकासखण्ड के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विगत दिनों कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में चंद्रबेस सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीपी शर्मा महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा व्योम श्रीवस्ताव जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में अंर्तविभागीय टीम द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर नवागढ़ वि.ख. ग्राम कुंरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुरा कक्षा 6वी से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एक युद्ध नशे के विरुद्ध, मिशन शक्ति आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दिया गया जिसमें व्योम श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण…
पन्ना बाई को पानी लेने नहीं जाना पड़ता दूर,घर में आ रहा पानी भरपूर खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के हेमाबंद ग्राम की कहानी उन ग्रामीण क्षेत्रों की मिसाल है, जहां जल जीवन मिशन ने जीवन स्तर को न सिर्फ सुधार दिया है, बल्कि वहाँ के लोगों को एक नई उम्मीद भी दी है। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित इस छोटे से गाँव में लगभग 172 परिवार निवास करते हैं। गाँव के लोग मुख्य रूप से कृषि और मजदूरी पर निर्भर हैं, जो उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। पहले इस गांव में पानी की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइडस् छग.के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव और मुख्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार आज गुरूवार को भारत स्काउट्स एवं गाइडस् जिला संघ बस्तर द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना सभा एमएलबी कन्या क्र-2 जगदलपुर में किया गया। जिसमें जिला संघ बस्तर के जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे , जिला आयुक्त सह पदेन जिला शिक्षा अधिकारी बीआर.बघेल , जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सुधा परमार एवं पूर्व डी.ओ.सी. महेश देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन संपन्न हुआ। कायर्क्रम के दाैरान सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के छोटे कापसी में शारदीय सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति कापसी के द्वारा माँ दुर्गा की पूजा में भोग में लगने वाले केला पेड़ (कदली) फल काटने के साथ शारदीय दुर्गा पूजा का आगाज हुआ। मां दुर्गा की पूजा में भोग लगाने के लिए विधि विधान से केला पेड़ से कदली फल काटा गया। मंदिर के पुजारियों व पूजा कमेटी के सदस्य, ग्रामवासी सहित महिलाओं ने ढोल की थाप के साथ केला पेड़ (कदली) फल काटने के लिए शोभायात्रा निकाल कर स्थल तक पहुंचे। पुरोहित राधा माधव मेहीत्रो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कदली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में नवरात्र के शुरूआत एवं बस्तर दशहरा के दौरान शहर में भीड़-भाड़ का माहौल रहेगा। बस्तर दशहरा के रियासत कालीन 616 वर्षाें की परंपरा के निर्वहन को देखने के लिए पूरे बस्तर संभाग सहित देश-विदेश से भी पर्यटक आएंगे। इस बीच गरबा और नवरात्रि की धूम भी रहेगी। त्यौहारी सीजन में आपराधिक गतिविधियों को रोकने पुलिस ने कमर कस ली है। पूरी व्यवस्था ऐसी की जा रही है कि कोई अप्रिय स्थिति न बने और यदि स्थिति खराब भी होती है तो पुलिस दस मिनट के अंदर ही मदद के लिए मौजूद रहेगी।…
कलेक्टर ने धान की फसलों में फफूंदनाशक दवा छिड़काव के बाद नुकसान हुए फसलों का किया मुआयना कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ग्राम केजेदाह में ग्रामवासियों के साथ जमीन पर बैठकर किया संवाद कवर्धा टेकेश्वर दुबे।3 अक्टूबर 2024। कलेक्टर गोपाल वर्मा सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम केजेदाह के किसानों द्वारा फफूंदनाशक दवा छिड़काव से हुए फसल क्षति की जानकारी मिलने पर आज कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ग्राम केजेदाह के खेत में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रभावित किसानों के खेतों में जाकर फसलों का मुआयना किया और किसानों की समस्याओं को ध्यान से सुना। निरीक्षण के दौरान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे इन जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय सवेरे 10.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.25 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 01.50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे, यहां वे 2.15 बजे सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के पहुंचविहीन कस्तुरमेटा गाँव के एक आदिवासी परिवार द्वारा घर में निर्मित शुद्ध देशी घी भेंट स्वरूप प्रदान किया। कश्यप हाल ही में इस गांव के दौरे पर गए थे। यह गांव पहले माओवादी आतंक से प्रभावित रहा है। मुख्यमंत्री को वनमंत्री कश्यप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में, नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन क्षेत्र कस्तुरमेटा में पहली बार पहुंच…

