दंतेश्वरी मंदिर में प्रज्वलित किया गया 6 हजार मनोकामना ज्योत
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा में दंतेश्वरी मंदिर में अश्वनि शुक्ल पक्ष प्रथमा तिथि को आज गुरूवार से शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ ही मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किए गये। दंतेशरी मंदिर में प्रात: 6 बजे षोडशोपचार पूजन के साथ मां दंतेश्वरी की प्रतिमा का पवित्र स्नान के पश्चात सोने के आभूषण और नए वस्त्र से श्रृंगार किया गया। मंदिर में 11.36 बजे कलश स्थापन के साथ सबसे पहले राजपरिवार के नाम पर अंखड मनोकामना ज्याेत जलाया गय। इसके साथ ही श्रद्धालुअेा के 6 हजार ज्योत प्रज्वलित किए गये। दंतेश्वरी मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। इसके साथ ही बस्तर दशहरा में आज एक और महत्वपूण जोगी बिठाई विधान में आज संध्या 6:30 बजे रियासत कालीन परंपरानुसार मावली माता से आशीर्वाद प्राप्त कर तलवार के साथ जोगी सिरहासार भवन पहुंचकर वहां भी ज्योत जलाकर यहां बने गड्ढे में तपस्या के लिए बैठ गया। छोटे आमाबाल के नाग परिवार इस रस्म में जोगी बैठने की परम्परा सदियों से निभा रहा है। वे नौ दिन तक निराहार रहकर मांईं की आराधना कर बस्तर की खुशहाली और बस्तर दशहरा के निर्विघ्न सम्पन्नता की कामना करेंगे। कलश स्थापना एवं जोगी बिठाई के साथ रियासत कालीन ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व अपने चरम पर पंहुच जायेगा।
बस्तर दशहरा पर्व में जोगी बिठाई की रस्म आज देर शाम 6:30 बजे सिरहासार भवन में पूरी की गई। मावली देवी की पूजा-अर्चना के बाद आमाबाल निवासी दौलत को सिरहासार भवन पहुंचाया गया, जहां 4 फिट गहरे गढ्डे में जोगी के रूप में नौ दिनों के लिए बैठ गया। दौलत जोगी निर्विघ्र दशहरा संपन्नता के लिए 9 दिनों तक निराहार बैठा रहेगा अर्थात जोगी अपने स्थान से नही उठेगा। जोगीके रूप में नवरात्रि पर 9 दिनों तक अपने स्थान पर खड़ा नही होगा। सिरहासार भवन के अंदर जमीन पर 6 बाई 3बाई 4 का गड्ढा बनाया गया है। इस गड्ढे के अंदर दौलत नाग को जोगी के रूप में बिठाया गया है। अब जोगी बना दौतल को 9 दिनों बाद ही इस गड्ढे के बाहर निकाला जाएगा। जाेगी के रूप में साधना पर बैठने वाले दौलत ने बताया कि रियासत काल से ही हल्बा जनजाति का जोगी इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहा है।

