खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम डुमाली के पहाड़ में एक साथ आए दिन पांच तेंदुए का झुंड नजर आने के बाद विभाग एलर्ट मोड़ पर है, तेंदुए की धमक ने लोगों मे खौफ पैदा कर दिया है। पहाड़ों के जंगलों में वन्य जीवों का दिखना आम है, लेकिन जब ये जीव गांवों के आसपास दिखाई दें तो यह गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। खासकर जब वह तेंदुआ हो। हाल ही में कांकेर वन मंडल में तेंदुए की धमक ने लोगों मे खौफ पैदा कर दिया है।
कांकेर नगर से लगे डुमाली के पहाड़ों में एक साथ आए दिन तेंदुए का झुंड दिखाई दे रहा है। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम डुमाली में एक साथ पांच तेंदुए नजर आने के बाद विभाग एलर्ट मोड़ पर है। गौरतलब है कि एक ओर जहां आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं तो वहीं शहर के कुछ लोग रात के वक्त तेंदुआ देखने इस इलाके में घूमकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण न बन जाये, इसलिए विभाग रात के वक्त उक्त पहाड़ी व आसपास के ग्रामीण इलाके में गश्त कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

