Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-खरसिया। कोरबा से निकलनी वाली नहर में पानी में तैरता हुआ एक शव मिला। यह घटना खरसिया थाना अंतर्गत ग्राम बरगढ़ से मोहंदी मायनर में लोधिया के पास की बताई जा रही हैं। शव किसी लड़की का बताया जा रहा हैं। जिसकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर खरसिया पुलिस ने पहुंच कर शव की पहचान करने जुटी हुई है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रतनपुर नगरपालिका नवीन भवन बनाने के टेंडर में अनियमितता के मामले में पूर्व सीएमओ, उप अभियंता, क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। नगरपालिका कार्यालय द्वारा नवीन भवन हेतु जारी टेंडर को नियमानुसार कार्रवाई ना करने व निविदा खोले जाने की कार्यवाही में अनियमितता बरते जाने के कारण निकाय में तीनों को निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि शासन से प्राप्त आदेश के अनुसार रतनपुर नगरपालिका के नवीन भवन बनाने बाबत बीते छह फरवरी 2024 को165,77 लाख रु का आन लाइन टेंडर जारी किया गया था,जिसमे नवीन कार्यालय भवन निर्माण हेतु आमंत्रित निविदा को खोले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई शहर स्थित इस्पात संयंत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में मजदूर पर 150 किलो वजनी स्टॉपर गिर गया। हादसे में ठेका श्रमिक बसंत कुमार कुर्रे की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। मौके पर संयंत्र के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एसएमएस 3 के क्रेन क्रमांक 31 ने क्रेन क्रमांक 29 को ठोकर मार दी। जिससे स्टॉपर टूट गया। स्टॉपर टूटने के बाद नीचे खड़े मजदूर बसंत के ऊपर गिर गया। इसका वजन करीब 150…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-रतनपूर। पूरे देश भर में नवरात्र की उत्साह और उमंग दिखाई दे रही है। शक्तिपीठों में आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। नवरात्र में इस बार तिथि को लेकर श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई हैं। जिसके चलते श्रद्धालु पदयात्रा के लिए रात ही महामाया मंदिर रतनपुर के लिए निकल पड़े। सड़क और मंदिरों में भीड़ ही भीड़ नजर आने लगी। जिससे मंदिर प्रबंधन और प्रशासन के बीच व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई थी। रतनपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ महामाया देवी और भैरव बाबा सहित नगर के कई मंदिरों में रात भर…
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का व्रत बेहद पावन माना जाता है। इस दौरान साधक भक्ति के साथ व्रत करते हैं और देवी की पूजा करते हैं। आज नवरात्र का आठवां दिन है, जो मां महागौरी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस शुभ समय में व्रत रखते हैं, उन्हें अपार धन और यश की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन के सभी दुखों का अंत होता है।अगर आप महागौरी माता की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको इस दिन (Shardiya Navratri 2024 Day 8) ‘गौरी चालीसा’ का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे…
नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी ने भारत को बड़ी जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत से भारत के नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है।भारत ने टॉस जीतक पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभी तक बल्ले से फेल रहीं स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। इस दौरान मंधाना ने 38 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने…
नई दिल्ली। बिजनेस की दुनिया के महान टाइकून रतन नवल टाटा का 9 अक्टूबर देर रात स्वर्गवास हो गया है। पूरा देश उनके देहांत की खबर सुनकर शोक मना रहा है और कई नामी हस्तियां सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। पद्मविभूषण रतन टाटा की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। खासतौर पर इस सवाल पर कि आखिरकार उन्होंने शादी क्यों नहीं की थी। इस मामले में एक बार एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल संग एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान रतन ने खुद खुलकर बात की थी। आइए जानते हैं कि उन्होंने…
नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि अगर आप रात को सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी भर देते हैं और सुबह खाली पेट इस पानी (Morning Drink) को पी लेते हैं, तो इससे सेहत को किस तरह के फायदे (Copper Water Benefits) मिल सकते हैं? अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। दरअसल, तांबे के संपर्क में रहने पर पानी में कुछ ऐसे कण घुल जाते हैं जो आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। आइए जानें।हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंदतांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-चिरमिरी। चिरमिरी में आयोजित रास गरबा महोत्सव 2024 – पंखिड़ा का आयोजन चल रहा था। आयोजन के दूसरे दिन अपनी पत्नी संग गरबा स्थल पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहले तो शीश नवाकर मां आदिशक्ति को प्रणाम किया। फिर स्टेज पर गरबा कर रही माता बहनों ने मंत्री से गरबा करने को जिद पकड़ ली, बस फिर क्या था, गृह मंत्री और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री दोनो के हाथों में स्टिक पकड़ा दिया गया, जैसे ही गरबा की धुन चालू हुआ पूरा गरबा स्थल माता की जयकारे के साथ झूमने लगा। करीब 20 से 30…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक नई पहल की शुरुआत की है। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस ने अपने सभी वाहनों पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का स्टिकर प्रदर्शित कर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का अनूठा प्रयास किया है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक साइबर हेल्पलाइन की जानकारी पहुंचाना और उन्हें साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करना है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत स्वयं पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने की, जिन्होंने अपनी शासकीय कार पर 1930 हेल्पलाइन…

