खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई शहर स्थित इस्पात संयंत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में मजदूर पर 150 किलो वजनी स्टॉपर गिर गया। हादसे में ठेका श्रमिक बसंत कुमार कुर्रे की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। मौके पर संयंत्र के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एसएमएस 3 के क्रेन क्रमांक 31 ने क्रेन क्रमांक 29 को ठोकर मार दी। जिससे स्टॉपर टूट गया। स्टॉपर टूटने के बाद नीचे खड़े मजदूर बसंत के ऊपर गिर गया। इसका वजन करीब 150 किलो का बताया जा रहा है। इसके नीचे दबने से मौके पर ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। शरीर की हड्डियां तक टूट चुकी हैं।
घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस हादसे से बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। वही भट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

