खबर वर्ल्ड न्यूज-चिरमिरी। चिरमिरी में आयोजित रास गरबा महोत्सव 2024 – पंखिड़ा का आयोजन चल रहा था। आयोजन के दूसरे दिन अपनी पत्नी संग गरबा स्थल पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहले तो शीश नवाकर मां आदिशक्ति को प्रणाम किया। फिर स्टेज पर गरबा कर रही माता बहनों ने मंत्री से गरबा करने को जिद पकड़ ली, बस फिर क्या था, गृह मंत्री और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री दोनो के हाथों में स्टिक पकड़ा दिया गया, जैसे ही गरबा की धुन चालू हुआ पूरा गरबा स्थल माता की जयकारे के साथ झूमने लगा। करीब 20 से 30 मिनट तक लगातार दोनो मंत्री गरबा करते रहे।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गरबा कर रही माता बहनों से मुलाकात कर नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं देकर क्षेत्र के अन्य दुर्गा पंडालों की ओर रवाना हो गए। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि गरबा महोत्सव हमारे सनातन धर्म का एक हिस्सा है और यह हमारा चिरमिरी यहां बहुत व्यापक क्षेत्र है। यहां पूरे देश के लोग विभिन्न भाषाओं के क्षेत्र के लोग रहते हैं और यहां गरबा महोत्सव चिरमिरी महोत्सव के नाम से मनाया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

