Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन पर दुःख जताया है। x पर सीएम ने कहा, उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे। उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी। वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे। उनका निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। देश और समाज में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे।मुख्यमंत्री ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं और रिक्त पदों पर भर्ती की त्वरित रूप से स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रों का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। नवमी पूजन के बाद दशहरा पूजन किया जाएगा। ज्योतिषचार्य राहुल अग्रवाल ने बताया कि अष्टमी तिथि का प्रारंभ दस अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। इस दिन सूर्य उदय से लेकर 12.31 बजे तक सप्तमी तिथि होगी और शास्त्रत्तें के अुनसार सूर्य उदय की तिथि में जो पर्व लगता है, वही मान्य होता है। सीएम का ट्वीट – ।। जय माँ कुदरगढ़ी ।। पवित्र शारदीय नवरात्र के अष्टम दिवस पर आइए दर्शन करें, कुदरगढ़ धाम स्थित माँ कुदरगढ़ी के… माँ कुदरगढ़ी की…
दशहरा मैदान में निर्माणाधीन टेनिस कोर्ट का सांसद बृजमोहन ने किया आकस्मिक निरीक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को दुधाधारीमठ, रावणभाठा में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित ‘भूमि पूजन’ के कार्यक्रम में भाग लिया। आगामी ‘विजयादशमी महोत्सव’ की तैयारियों को दुरुस्त करने हेतु चर्चा की।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दशहरा उत्सव में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने एवं उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम, सीएसईबी, पीडब्ल्यूडी और पुलिस अधिकारियों की बैठक भी ली और दशहरा उत्सव से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश दिए।अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों से यातायात व्यवस्था दुरस्त करने के…
खाद्य मंत्री बघेल ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 3.50 करोड़ रूपये के ऋण स्वीकृति का चेक वितरित किया
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा नगर पंचायत नांदघाट में आयोजित स्व-सहायता समूह के ऋण स्वीकृति कैंप में शामिल होने। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन( बिहान) के तहत गठित स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 3.50 करोड़ रूपए के ऋण स्वीकृति का चेक वितरण किया।मंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तत्पर है। महिलाओं के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर लाभान्वित कर रही है। प्रदेश के 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रत्येक माह एक-एक हजार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिलासपुर जिले के सीपत में रहने वाले रामगोपाल धीवर और उनके परिवार पर मौसम की अनिश्चितताओं का गहरा असर होता था। भीषण गर्मी के बाद मानसून और कड़ाके की सर्दी में कच्चे घर में रहना और जीना दूभर कर देती थी। जब 53 वर्षीय रामगोपाल एक निर्माण मजदूर के रूप में ईंटें बिछाते हैं और स्तंभों, नींव और बीम को मजबूत करते हैं, तो उनके मन में अपना खुद का घर बनाने का सपना भी होता है। कई सालों की बचत के बाद एक दिन रामगोपाल ने श्रम संसाधन केंद्र से संपर्क किया और अपने परिवार की…
कलेक्टर ने आकांक्षा आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को बताए जेईई-नीट परीक्षा की तैयारियों के गुर खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में एन आई टी रायपुर के छात्रों ने आज आकांक्षा आवासीय विद्यालय में जेईई व नीट की तैयारी कर रहे बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने नीट व जेईई एस्पिरेंट्स से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि समय का सही प्रबंधन करने से सफलता जरूर मिलती है, इसलिए लगातार तैयारी करते रहे। उन्होंने पढ़ाई व तैयारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियाें के साथ 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियाें में से अब तक 28 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। वहीं 26 नक्सलियों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं तीन नक्सलियों के शिनाख्त का प्रयास जारी है। पिछले तीन दिन में 26 नक्सलियों के शव को पीएम के बाद परिजनों को देकर सुरक्षित उनके गांव तक पहुंचा दिया गया है। वहीं जिन तीन नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है, इसके लिए पड़ोसी राज्यों व संभाग के सीमाई इलाकों की पुलिस को फोटो भेजकर शिनाख्त का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत चिहका के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों ने जनताना सरकार अध्यक्ष सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से नक्सली पाम्पलेट पर्चा व धारदार हथियार बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान भैरमगढ़ से डीआरजी व जिला बल की संयुक्त पार्टी बंडलापाल, इचामीपारा, भटवाड़ा व चिहका की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा चिहका के जंगल रास्ते से 4 संदिग्ध को पकड़ा गया। इनमें जनताना सरकार अध्यक्ष संतु हेमला पिता आयतु…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियाें के मद्देड़ एरिया कमेटी ने एक पर्चा जारी कर भाजपा के भोपालपटनम मंडल अध्यक्ष यामल वेंकटेश्वर और उनके सहयोगी बिलाल खान को पार्टी छोड़ने का फरमान जारी किया है। जारी पर्चा में नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि ये भाजपा नेता यामल वेंकटेश्वर और बिलाल खान गांव- गांव में भाजपा की सदस्यता को बढ़ाकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं और इस प्रक्रिया में स्थानीय लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। नक्सलियाें ने दाेनाे भाजपा नेता पर पटनम के आस-पास के आश्रम और पोटाकेबिन के अधीक्षकों से 20 से 30 हजार रुपए वसूली करने…

