खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा नगर पंचायत नांदघाट में आयोजित स्व-सहायता समूह के ऋण स्वीकृति कैंप में शामिल होने। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन( बिहान) के तहत गठित स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 3.50 करोड़ रूपए के ऋण स्वीकृति का चेक वितरण किया।
मंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तत्पर है। महिलाओं के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर लाभान्वित कर रही है। प्रदेश के 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रत्येक माह एक-एक हजार रूपए की राशि महतारी वंदन योजना से प्रदान की जा रही है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के द्वारा महिलाओं को दिए गए लोन की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आजीविका संवर्धन को बढ़ाने में मदद मिलेगी और महिलाएं स्वयं की व्यासायिक गतिविधियों से आर्थिक रूप से सशक्त होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

