खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियाें के मद्देड़ एरिया कमेटी ने एक पर्चा जारी कर भाजपा के भोपालपटनम मंडल अध्यक्ष यामल वेंकटेश्वर और उनके सहयोगी बिलाल खान को पार्टी छोड़ने का फरमान जारी किया है। जारी पर्चा में नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि ये भाजपा नेता यामल वेंकटेश्वर और बिलाल खान गांव- गांव में भाजपा की सदस्यता को बढ़ाकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं और इस प्रक्रिया में स्थानीय लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। नक्सलियाें ने दाेनाे भाजपा नेता पर पटनम के आस-पास के आश्रम और पोटाकेबिन के अधीक्षकों से 20 से 30 हजार रुपए वसूली करने और पैसा नही देने पर धमकी देने का भी लगाया आरोप लगाया। नक्सलियाें द्वारा जारी पर्चा में यालम वेंकेटेश्वर और बिलाल खान को भाजपा छोड़ने की चेतावनी देते हुए उन्हें अच्छी और शांतिपूर्ण जिंदगी जीने की सलाह दी है, वहीं नक्सलियाें ने लोगों से भाजपा के सदस्यता अभियान से दूरी बनाने कहा गया है। विदित हाे कि नक्सलियों की यह धमकी हाल में हुए नक्सल ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने के बाद भाजपा के ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार को कमजोर करने के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा की ओर से अभी तक इस धमकी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

