नई दिल्ली। बिजनेस की दुनिया के महान टाइकून रतन नवल टाटा का 9 अक्टूबर देर रात स्वर्गवास हो गया है। पूरा देश उनके देहांत की खबर सुनकर शोक मना रहा है और कई नामी हस्तियां सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं।
पद्मविभूषण रतन टाटा की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। खासतौर पर इस सवाल पर कि आखिरकार उन्होंने शादी क्यों नहीं की थी। इस मामले में एक बार एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल संग एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान रतन ने खुद खुलकर बात की थी। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा था।
नहीं रहे रतन टाटा
27 दिसंबर 1937 को मुंबई में रतन टाटा का जन्म हुआ था। बिजनेस की दुनिया में सुनहरे अक्षरों में उनका नाम लिखा जाएगा। कुछ दिन पहले अब अपने स्वास्थ्य के रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। लेकिन देर रात उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली और 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के प्रोग्राम रेंडेजवस के दौरान एक साक्षात्कार में रतन टाटा ने अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर चर्चा की थी और बताया था कि आखिरकार उन्होंने कभी घर क्यों नहीं बसाया। उन्होंने कहा था-
ऐसा नहीं है कि मुझे शादी करने का कभी ख्याल नहीं आया था। मैं भी और लोगों की तरह घर बसाना चाहता था, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी रहीं, जिनके कारण ये संभव नहीं हो सका। कॉलेज के बाद मैं लॉस एंजेलिस में नौकरी के लिए गया था, जहां मैंने 2 साल नौकरी की थी। सबकुछ ठीक चल रहा था और मुझे वहां एक लड़की से प्यार हो गया था। हमारी शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन मैंने भारत आने का विचार किया, क्योंकि मेरी दादी पिछले 7 साल से बीमार चल रही थीं। मेरी उम्मीद थी कि जिसे मैं हमसफर बनाना चाहता हूं वो भी मेरे साथ इंडिया आएंगी। लेकिन 1962 में भारत और चीन युद्ध के कारण उनके माता-पिता ने सहमति नहीं दी और हमारा रिश्ता टूट गया। मैं आज भीअकेलापन महसूस करता हूं।
इस तरह से रतन टाटा ने अपनी दादी की देखभाल के खातिर अपने प्यार की कुर्बानी दे थी और फिर कभी भी शादी नहीं की। बता दें कि बिजनेस की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस एक्ट्रेस संग जुड़ा था नाम
रतन टाटा की पर्सनल लाइफ भी उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ काफी चर्चित रही थी। बताया जाता है कि सिमी ग्रेवाल ही वो एक्ट्रेस थीं, जिनके साथ रतन का नाम जुड़ा था। हालांकि, उनका ये रिश्ता भी काफी लंबा नहीं चल सका।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

