Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज ! बीजापुर, 26 अक्टूबर। बीजापुर-सुकमा जिले के तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के आधार इलाकों में ड्रोन से बम बारी के आराेप नक्सली संगठन समय-समय पर लगाता रहा है, इसके लिए इन इलकाें के ग्रामीणाें काे आगे कर बमबारी करने का आराेप लगाकर जमीन में हुए विस्फाेट से हुए गढ्ढे और विस्फाेटक के सेल के टुकड़े काे दिखाकर यह प्रयास करते रहे हैं, कि फाेर्स ग्रामीणों पर ड्रोन से बमबारी कर रही है, जिसे पुलिस और फाेर्स हमेंशा नकारती रही है।इसके बाद नक्सली बकायदा इसी फाेटाे एवं आराेप का विज्ञप्ति जारी कर ड्रोन से बमबारी का आराेप लगाते रहे हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार काे पुन: ग्रामीणाें ने बीती शुक्रवार रात ड्रोन से बमबारी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मीडिया को तस्वीर भेजी है। ग्रामीणों द्वारा मीडिया को भेजे गये तस्वीर में यह बताया गया है कि सुकमा जिले के पूवर्ती सीआरपीएफ बेस कैंप के पास के गांवों के खेतों में ड्रोन बम के टुकड़े पाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गांवों को निशाना बनाकर ड्रोन बम बरसा रही है। उनका यह आरोप भी है कि पुलिस नियमित रूप से तेकुलगुडा-जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले कोंडापल्ली, गुंडम पुवर्थी और भट्टीगुडा गांवों पर ड्रोन हमले कर रही है। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने इस प्रकार की किसी भी कार्यवाही से इंकार करते हुए कहा कि नक्सलियाें के आधार इलाकाें में कैंप के खुलने के बाद नक्सली गतिविधियाें में विराम लग गया है। इससे बाैखलाये नक्सली अपने वजूद काे बनाये रखने के लिए इस तरह के निर्रथक-अर्नगल आराेप इससे पहले भी लगाते रहते हैं।
जगदलपुर, 25 अक्टूबर । बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कोटमसर गुफा के द्वार अभी भी पर्यटकों के लिए बंद हैं। अक्टूबर महीने में भी गुफा के द्वार पर्यटकों के लिए नहीं खोले जा सके। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण चट्टानें फिसलन भरी हैं। अगर बारिश नहीं हुई तो नवंबर में गुफा को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। दरअसल हर साल बारिश से पहले 15 जून से गुफा को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है, क्योंकि गुफा में बारिश का पानी भर जाता है। इस बार गुफा के द्वार 1 अक्टूबर को खोलने की…
*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आईआईटी भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में की शिरकत* रायपुर l राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिए आज 26 अक्टूबर का दिन स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस संस्थान की तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर संस्थान के विभिन्न इंजिनियरिंग शाखाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्वर्ण पदक प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर उनके नवा रायपुर स्थित निवास पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निवास परिसर में बेल का पौधा रोपा। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका ने आंवला का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। *करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया* इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत में जशपुर जिले से आए करमा नर्तक दल ने मनमोहक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। इन मंजे हुए कलाकारों की मांदर की थाप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा 26 अक्टूबर 2024/- कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के संबंध में आज यहां जिला पंचायत के सभाकक्ष में तैयारियों की समीक्षा की । उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा अनुरूप 14 नवंबर 2024 से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। धान खरीदी के लिए आयोजित ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेकचन्द्र अग्रवाल,एडीएम श्री प्रकाश भारद्वाज, धान खरीदी व्यवस्था से संबंधित जिला स्तर के अधिकारियों-खाद्य नियंत्रक, खाद्य अधिकारी, ज़िले के एसडीएम,…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति मुर्मु इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्टजनों से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि ओड़िसा के जगन्नाथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों कि बैठक रखी गयी थी जिसमें मंथन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन एकजुटता से मुकाबला करेगा। इस वजह से रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन की विचारधारा विकासवाद, समावेशिता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर है। अपने प्रयासों को मिलाकर, सदस्य दलों का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, कल्याण और प्रगति को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों कि बैठक रखी गयी थी जिसमें मंथन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन एकजुटता से मुकाबला करेगा। इस वजह से रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन की विचारधारा विकासवाद, समावेशिता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर है। अपने प्रयासों को मिलाकर, सदस्य दलों का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, कल्याण और प्रगति को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर ! जगदलपुर, 26 अक्टूबर । इंडिगो एयर की कंपनी ने 27 अक्टूबर से लागू होने वाले विन्टर शेड्यूल से जगदलपुर-रायपुर सेक्टर की फ्लाइट को हटा दिया है, जिसके बाद मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर का हवाई संपर्क 28 अक्टूबर से कट जाएगा। जगदलपुर-रायपुर सेक्टर में यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार को संचालित की जाती थी। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर एवं मां दंतेश्वरी कंपनी ने घाटे का हवाला देकर इस फ्लाइट को बंद कर दिया है। त्यौहारी सीजन से पहले बनी इस स्थिति से यात्रियों में नाराजगी है। विदित हाे कि इससे पहले अप्रैल 2024 से एलाइंस एयर ने हैदराबाद- जगदलपुर-रायपुर सेक्टर में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडे रायपुर।! कांकेर, 25 अक्टूबर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत दिनदहाड़े आज शुक्रवार काे बाजार से स्कूटी चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के नए बस स्टैंड स्थित मुख्य मार्ग के एक फैंसी स्टोर के सामने से स्कूटी की चोरी हो गई। वीडियो में चोर बड़ी आसानी से दुकान के सामने खड़े स्कूटी को लेकर रफूचक्कर हो गया । पुलिस चाेरी के अराेपी की तलाश कर रही है। विदित हाे कि कोतवाली थाना क्षेत्र में लगे शहर के आधे से ज्यादा सीसीटीवी बंद पड़े हैं। शहर के मुख्य मार्ग को छोड़कर शहर अन्य के अंतिम छोर के चौक चौराहों पर लगे कैमरे लंबे समय…

