जगदलपुर, 25 अक्टूबर । बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कोटमसर गुफा के द्वार अभी भी पर्यटकों के लिए बंद हैं। अक्टूबर महीने में भी गुफा के द्वार पर्यटकों के लिए नहीं खोले जा सके। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण चट्टानें फिसलन भरी हैं। अगर बारिश नहीं हुई तो नवंबर में गुफा को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। दरअसल हर साल बारिश से पहले 15 जून से गुफा को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है, क्योंकि गुफा में बारिश का पानी भर जाता है। इस बार गुफा के द्वार 1 अक्टूबर को खोलने की योजना बनाई गई थी। लेकिन बारिश नहीं थमी और यही वजह रही की राष्ट्रीय उद्यान के अफसरों ने 22 अक्टूबर को गुफा को खोलने का निर्णय लिया था। हालांकि इस बीच भी बारिश हो गई। अधिकारियाें ने जब गुफा का निरीक्षण किया तो चट्टानों में फिसलन पाई गई। इस वजह से 22 अक्टूबर को भी पर्यटकों के लिए गुफा के द्वार नहीं खुल पाए। वहीं, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ चूड़ामणि का कहना है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर से पर्यटकों के लिए गुफा खोल दी जाएगी, जिससे लोग कोटमसर गुफा का लुत्फ उठा सकेंगे।
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

