Author: admin

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर सम्भव सहायता दिये जाने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के साथ-साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। गौरलतब है कि बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग में ग्राम बुढ़ाबगीचा लडुआ के पास सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई है।

Read More

चिंताओं से मुक्ति, आजीविका, घर के कार्यों और परिवार को मिला ज्यादा समय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। घर के आंगन में नल से गिर रही पानी की धार ने महिलाओं का जीवन ही बदल दिया है। जल जीवन मिशन महज हर घर तक पेयजल पहुंचाने की योजना नहीं है। यह दूरस्थ अंचलों और गांवों में महिलाओं की दिनचर्या और जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है। गांवों में परंपरागत रूप से घर में पेयजल और अन्य जरूरतों के लिए पानी के इंतजाम का जिम्मा महिलाओं पर ही है। घर तक पानी की पहुंच न होने के कारण उन्हें हैंडपंपो, सार्वजनिक नलों,…

Read More

दोपहर तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक हर घंटे चार जगहों से जायेंगी बसें खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार परिसर तूता में तीन दिनी राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है । रायपुर शहर से राज्योत्सव स्थल तक जाने और वापस आने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा दर्शकों को 4 से 6 नवंबर तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। चार तारीख़ से दोपहर तीन बजे से हर घंटे बसें तूता नवा रायपुर के लिये रवाना होंगी। निःशुल्क बस सेवा रायपुर शहर के रेलवे स्टेशन स्टैंड, कालिबाडी चौक,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और भाई दूज का टीका लगाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। बहनों ने राज्यपाल को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर जापान एवं फिलिपींस में संचालित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रम्हाकुमारी सुरजनी दीदी, इंदौर केंद्र की संचालिका सुहेमलता, रायपुर केंद्र की संचालिका सुसविता बहन सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी शहर में गौरा-गौरी पूजा के दौरान हुए विवाद के चलते एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घातक हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।डीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि घटना दो नवंबर की रात करीब 10 बजे की है, जब शहर के कलकत्ता स्टूडियो के पास गौरा-गौरी पूजा के अवसर पर निकली शोभायात्रा में लोग नाच रहे थे। इस उत्सव के दौरान सुभाषनगर निवासी युवराज नाथ (18 वर्ष)…

Read More

सत्येंद्र श्याम तिल्दा-नेवरा के नए थाना प्रभारी होंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। तिल्दा थाना प्रभारी अविनाश सिंह तत्काल प्रभाव से हटाये गये है, इलाके में बढ़ते अपराधों के नियत्रंण में शिथिलता बरतने पर उन्हें लाइन अटैच किया गया है। वहीं अविनाश सिंह की जगह सत्येंद्र श्याम तिल्दा-नेवरा के नए थाना प्रभारी होंगे। जिसका आदेश जारी SSP रायपुर डॉ. संतोष सिंह ने जारी कर दिया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री आज कांकेर प्रवास पर हैं। धीरेन्द्र शास्त्री शाम कांकेर पहुंचें। नरहरदेव मैदान में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री दरबार लगेगा। वह दो दिन के कांकेर प्रवास पर आ रहे है। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।

Read More

 खबर वर्ल्ड 24 छत्तीसगढ़ ! अपनी अनुपस्थिति पर बार-बार उसकी पत्नी से मिलने घर आने पर आपत्ति करने वाले जेसीबी ऑपरेटर की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जेसीबी ऑपरेटर की लाश 30 अक्टूबर को कचना के रहेजा निर्वाणा की बाउंड्री के पास मिली थी। मामले का खुलासा करते हुए विधानसभा सीएसपी केशरीनंदन नायक ने बताया कि जेसीबी ड्राइवर सुंदर साहू रहेजा निर्वाणा के निर्माणाधीन परिसर में रहता था। उसके साथ उसकी दूसरी पत्नी भी रहती थी। महासमुंद जिले के राजमिस्त्री प्रेमशंकर साहू से…

Read More

 खबर वर्ल्ड24-रायपुर ! शहर के 150 स्थायी लाइसेंसी और विभिन्न स्थानों में 100 से ज्यादा अस्थायी दुकानों के साथ ही लाखेनगर स्थित हिंद स्पोर्टिंग मैदान में भी दुकानें खोली गई थी। इन दुकानों में दिवाली के पहले ही जमकर खरीदी शुरू हो गई थी। पटाखा कारोबारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा 20 फीसदी ज्यादा कारोबार हुई है। हालांकि सालभर पटाखों की बिक्री होती है। लेकिन, दिवाली के समय शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों इसकी डिमांड ज्यादा होती है। इस बार पटाखे खरीदने गए लोग कम से कम एक से डेढ़ हजार रुपए खर्च करके लौटे।…

Read More

. कश्मीर में पिछले 36 घंटों में हुई तीन मुठभेड़ों में एक पाकिस्तानी सहित तीन आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में 4 जवान भी घायल हो गए। श्रीनगर के खानयार में सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार सुबह आतंकियों व सुरक्षा बलों में मुठभेड़ हो गई। आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। इसके बाद सेना ने आईईडी से घर को उड़ा दिया। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया। आतंकी की पहचान उस्मान के रूप में हुई है। वह लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर था। सेना ने मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए हैं। मुठभेड़ में सीआपीएफ के दो जवान…

Read More