खबर वर्ल्ड 24 छत्तीसगढ़ ! अपनी अनुपस्थिति पर बार-बार उसकी पत्नी से मिलने घर आने पर आपत्ति करने वाले जेसीबी ऑपरेटर की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जेसीबी ऑपरेटर की लाश 30 अक्टूबर को कचना के रहेजा निर्वाणा की बाउंड्री के पास मिली थी। मामले का खुलासा करते हुए विधानसभा सीएसपी केशरीनंदन नायक ने बताया कि जेसीबी ड्राइवर सुंदर साहू रहेजा निर्वाणा के निर्माणाधीन परिसर में रहता था। उसके साथ उसकी दूसरी पत्नी भी रहती थी। महासमुंद जिले के राजमिस्त्री प्रेमशंकर साहू से उसकी दोस्ती थी। प्रेमशंकर अक्सर उसके घर आता-जाता था। ज्यादातर उस समय आता था, जब सुंदर घर पर नहीं होता था। इसी बात को लेकर उनका विवाद भी हो चुका था। शुक्रवार की रात प्रेमशंकर उनके घर पहुंचा। इसके बाद सुंदर की बाइक में बैठकर दोनों घूमने चले गए। इसके बाद देर रात लौटे। रात करीब 3 बजे रहेजा निर्वाणा परिसर की डबरी बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सुंदर ने उसे अपने घर आने से मना किया। इससे प्रेमशंकर नाराज हो गया। इसके बाद उसने कील लगे लकड़ी से पीट-पीटकर सुंदर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाउंड्रीवाल के पास छुपा दिया। फिर उसका मोबाइल व बाइक लेकर फरार हो गया।
अगले दिन घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी प्रेमशंकर को उसके गांव से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

